ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्टBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्ट

आम आदमी को बड़ा झटका.. पेट्रोल-डीजल के बाद घरेलू LPG के दाम में भारी बढ़ोतरी, नई कीमत आज से लागू

PATNA : आम आदमी को आज बड़ा झटका लगा है. घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है. नई कीमत आज (मंगलवार) से लागू होगी. अभी तक उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत 5 राज्यों मे

आम आदमी को बड़ा झटका.. पेट्रोल-डीजल के बाद घरेलू LPG के दाम में भारी बढ़ोतरी, नई कीमत आज से लागू
First Bihar
2 मिनट

PATNA : आम आदमी को आज बड़ा झटका लगा है. घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है. नई कीमत आज (मंगलवार) से लागू होगी. अभी तक उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत 5 राज्यों में चुनाव के चलते एलपीजी सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में पिछले कई महीनों से राहत मिल रही थी. आखरी बार घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट 6 अक्टूबर 2021 को बदले थे.


आज यानी 22 मार्च 2022 से घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 949.5 रुपये हो गई है. पहले यह 899.50 रुपये थी. अगर कोलकाता की बात करें तो यहां 6अक्टूबर 2021 को 14.2 किलो वाला गैर-सब्सिडी सिलेंडर की कीमत 926 रुपये थी अब आज से 976 रुपये हो गई है. इसी तरह लखनऊ में कीमत 938 रुपये से बढ़कर 987.5 रुपये हो गई है. पटना में यह 998 रुपये से बढ़कर 1039.5 रुपये हो गई है.


बता दें कि 6 अक्टूबर 2021 के बाद 21 मार्च 2022 तक घरेलू एलपीजी सिलेंडर न तो सस्ता हुआ था और न ही महंगा. अलबत्ता इस दौरान कच्चे तेल की कीमतें 140 डॉलर प्रति बैरल के पार चली गई थीं. हालांकि इस दौरान कामर्शियल सिलेंडर की कीमतों में अच्छा-खासा बदलाव देखने को मिला. 


बता दें अक्टूबर 2021 से एक मार्च  2022 के बीच कामर्शियल सिलेंडर के दाम 275 रुपये बढ़े हैं, जबकि एक मार्च 2021 से 2022 के बीच घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत केवल 81 रुपये बढ़ी है. अब घरेलू सिलेंडर 50 रुपया महंगा हो गया है.