ब्रेकिंग
IRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना एनकाउंटर: बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया पुलिस मुठभेड़ में घायल, देसी कट्टा बरामदश्रावणी मेला 2026: कांवरियों के लिए बड़ी राहत, दानापुर–साहिबगंज स्पेशल ट्रेन चलेगी, सुलतानगंज समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहरावBihar weather : बिहार में मौसम का खतरनाक यू-टर्न! बंगाल की खाड़ी से आ रही आफत, 48 घंटे भारी बारिश-तेज हवा का अलर्टमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारीIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना एनकाउंटर: बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया पुलिस मुठभेड़ में घायल, देसी कट्टा बरामदश्रावणी मेला 2026: कांवरियों के लिए बड़ी राहत, दानापुर–साहिबगंज स्पेशल ट्रेन चलेगी, सुलतानगंज समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहरावBihar weather : बिहार में मौसम का खतरनाक यू-टर्न! बंगाल की खाड़ी से आ रही आफत, 48 घंटे भारी बारिश-तेज हवा का अलर्टमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारी

इंतजार की घड़िया खत्म हुई, आज आएगा मैट्रिक का रिजल्ट, यहां देखें अपना परिणाम

PATNA :बिहार बोर्ड की मैट्रिक की परीक्षा देने वाले साढ़े पंद्रह लाख छात्र-छात्राओं के इंतजार की घड़िया आज खत्म हो जायेंगी. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने आज साढ़े 12 बजे मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA :बिहार बोर्ड की मैट्रिक की परीक्षा देने वाले साढ़े पंद्रह लाख छात्र-छात्राओं के इंतजार की घड़िया आज खत्म हो जायेंगी. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने आज साढ़े 12 बजे मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट घोषित करने की घोषणा कर दी है. शिक्षा विभाग के मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा मैट्रिक परीक्षाफल को जारी करेंगे.

गौरतलब है कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने पहले 22 मई  को ही मैट्रिक का रिजल्ट घोषित करने की पूरी तैयारी कर ली थी. लेकिन अंतिम समय में परिणाम घोषित नहीं किया गया. बिहार बोर्ड ने कहा कि वो मैट्रिक परीक्षाफल में किसी तरह की गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं रहने देना चाहता. लिहाजा हरेक बिंदु पर फिर से छानबीन की जा ही है.  


यहां देख पायेंगे मैट्रिक का रिजल्ट

बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में इस साल कुल 15,29,393 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे. परीक्षा 17 फरवरी से 24 फरवरी के बीच आयोजित हुई थी. कल जारी होने वाले मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट BSEB की आधिकारिक वेबसाइट्स http://www.bsebinteredu.in, www.biharboardonline.bihar.gov.in, http://bsebbihar.com पर देख पायेंगे.