ब्रेकिंग
मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी✦मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी

आज बिहार के 30 जिलों में उमस भरी गर्मी करेगी परेशान, 8 जिलों में बारिश का अलर्ट

PATNA : बिहार में गर्मी का पारा इतना बढ़ गया था कि लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकलना चाह रहे थे. वहीं, अब बिहार का मौसम में बदलाव देखा जा रहा है. जहां उमस से दिनभर लोग शनिवार क

आज बिहार के 30 जिलों में उमस भरी गर्मी करेगी परेशान, 8 जिलों में बारिश का अलर्ट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में गर्मी का पारा इतना बढ़ गया था कि लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकलना चाह रहे थे. वहीं, अब बिहार का मौसम में बदलाव देखा जा रहा है. जहां उमस से दिनभर लोग शनिवार को दिनभर पसीने-पसीने होते रहे. लेकिन पंखे की हवा भी राहत नहीं दे पा रही थी.


मौसमी के प्रभाव को देखते हुए मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले तीन दिन इसी तरह की स्थिति बनी रहेगी. मौसम विज्ञान केंद्र ने 15 मई के लिए राज्य के उत्तरी भाग के सीमावर्ती जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है. खास तौर पर आठ जिलों के लिए लोगों को चेतावनी दी गई है. उन इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है.


मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी बिहार में हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर हो सकती है. वहीं 16 मई के लिए 12 जिलों के लिए यलो अलर्ट यानी सतर्क रहने को कहा गया है. शनिवार को राज्य में सबसे ज्यादा तापमान बक्सर में रिकार्ड किया गया. बक्सर में 43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया. बता दे पिछले चौबीस घंटे में सर्वाधिक 55 मिलीमीटर  बारिश रिकार्ड की गई. वहीं सुपौल में 42.2 मिलीमीटर बारिश हुई.



टैग्स