ब्रेकिंग
भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली

आग में झुलसकर बांका में 2 भाईयों की मौत, मुंगेर में 3 लोग झुलसे

MUNGER/BANKA: मुंगेर और बांका में भीषण अगलगी की घटना हुई है। बांका में जहां आग में झुलसने से दो भाईयों की मौत हो गयी वही बचाने के दौरान मां-बाप भी झुलस गये। वही मुंगेर में आधा दर्ज

आग में झुलसकर बांका में 2 भाईयों की मौत, मुंगेर में 3 लोग झुलसे
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUNGER/BANKA: मुंगेर और बांका में भीषण अगलगी की घटना हुई है। बांका में जहां आग में झुलसने से दो भाईयों की मौत हो गयी वही बचाने के दौरान मां-बाप भी झुलस गये। वही मुंगेर में आधा दर्जन दुकानों में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग गयी। इस घटना में 3 लोग बुरी तरह झुलस गये। अगलगी की इस घटना में लाखों का नुकसान हुआ है। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 


बांका के टाउन थाना क्षेत्र की जमुआ पंचायत के मदौड़ा गांव में अचानक झोपड़ी में आग लग गयी। अगलगी की इस घटना में दो सगे भाईयों की झूलसकर मौत हो गयी। बच्चों को बचाने के क्रम में मां-बाप भी घायल हो गये। बताया जाता है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। झोपड़ी में ई-रिक्शा चार्ज हो रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। मृतक की पहचान बसंत पंडित और सुमंत्री देवी के 9 वर्षीय पुत्र कृष्णा और 3 साल के अंगद के रूप में हुई है। इस घटना में ई-रिक्शा पूरी तरह जलकर खाक हो गया।


वही मुंगेर में श्रीकृष्ण सेतु एप्रोज पथ पर झोपड़ीनुमा दुकान में राजकुमार पासवान चाय नाश्ते का दुकान चलाता था. शाम लगभग 5.30 बजे चाय बनाने के दौरान उसके दुकान में आग लग गयी. वहीं आग इतनी तेज थी कि दुकानों में रखा गैस  सिलिण्डर ब्लास्ट कर गया। गैस सिलेंडर ब्लास्ट से पलक झपकते ही आसपास के लगभग आधा दर्जन दुकानों में आग लग गयी. वहीं इस आगलगी में राजकुमार पासवान तथा उसका 15 वर्षीय पुत्र विष्णु कुमाार और 13 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार झुलसकर घायल हो गया.


 स्थानीय लोगों द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग में घिरे तीनों पिता पुत्र को आग से बाहर निकाल कर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। . इधर आग लगने के बाद आसपास के लोगों द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास करते हुये अग्निशमन विभाग तथा पुलिस को इसकी जानकारी दी गयी. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की तीन दमकल गाड़ियों द्वारा आग पर काबू पाया गया. 


अग्निशमन पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि दमकल की दो छोटी और एक बड़ी गाड़ी से लगभग आधे घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया. वहीं इस घटना में मनोज यादव के चाय नाश्ते की दो तथा बबलू साह के एक दुकान सहित एक अन्य दुकान में भी आग लग गयी. पीड़ितों ने बताया कि आगलगी में दुकान का सभी सामान जलकर नष्ट हो गया. जिसमें उनलोगों को लाखों रूपये का नुकसान हुआ है।


टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता