ब्रेकिंग
BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦अनंत के दुश्मन ने नीरज से मिलाया हाथ, पटना स्नातक MLC चुनाव में नया ट्विस्ट; अपने ही प्रत्याशी से क्यों दूर हुए जनसुराज नेता पियूष?✦Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦अनंत के दुश्मन ने नीरज से मिलाया हाथ, पटना स्नातक MLC चुनाव में नया ट्विस्ट; अपने ही प्रत्याशी से क्यों दूर हुए जनसुराज नेता पियूष?✦Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी

आ गया डेट : बिहार में इस दिन होगी मानसून की एंट्री : भीषण गर्मी से मिलेगा छुटकारा

PATNA : हीटवेव और उमस भरी गर्मी झेल रहे बिहार वासियों के लिए थोड़ी राहत भरी खबर है। इसकी वजह यह है कि म

आ गया डेट : बिहार में इस दिन होगी मानसून की एंट्री : भीषण गर्मी से मिलेगा छुटकारा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : हीटवेव और उमस भरी गर्मी झेल रहे बिहार वासियों के लिए थोड़ी राहत भरी खबर है। इसकी वजह यह है कि  मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार में मॉनसून के प्रवेश की आधिकारिक घोषणा कर दी है। 


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 20 जून को मॉनसून उत्तर-पूर्वी भाग से बिहार में प्रवेश करेगा। इसके एक दिन पहले यानी 19 जून की शाम से बादल छाने लगेंगे। वहीं, 20 जून से बिहार के अधिकतर हिस्सों में गरज, चमक और तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी। बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट आने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। 


हालांकि, अगले दो-तीन दिनों तक दक्षिण बिहार के लोगों को भीषण गर्मी का कहर झेलना होगा। लेकिन, उत्तर बिहार में गर्मी से आंशिक तौर पर राहत मिलेगी।


उधर, प्रदेश में मॉनसून के प्रसार की अनुकूल परिस्थितियां तेजी से तैयार हो रही हैं। बिहार के कुछ स्थानों पर पछुआ हवा का प्रसार कम हुआ है और पुरवा हवाएं तेज हुई हैं। इसी वजह से लोग पसीने वाली गर्मी से दो-चार हो रहे हैं। शाम में चलने वाली तेज हवाओं में शीतलता है। यह मौसम मॉनसून के आगमन का संकेत है। सूबे में मॉनसून का प्रवेश किशनगंज और पूर्णिया के रास्ते होता है। यहां पिछले दो दिनों से मध्यम स्तर की बारिश हो रही है।