ब्रेकिंग
Bihar News : अब दरभंगा में होगा सिर, मुंह और गले के कैंसर का इलाज, पटना-मुजफ्फरपुर जाने की परेशानी होगी कम; सम्राट कैबिनेट की मंजूरी✦Bihar News : छेका समारोह से लौट रहे थे सभी, तभी पुल से नदी में जा गिरी स्कॉर्पियो; बिहार के अररिया में 6 लोगों की दर्दनाक मौत✦Bihar News: जमुई के लिए 4327 करोड़ और बांका के लिए 726 करोड़, जानिए खनन से कैसे भरेगा बिहार सरकार का खजाना✦Bihar News : रिशु श्री को 'भैया' कहने वाली चैट पर ED का सवाल! IAS आनंद किशोर से 6 घंटे पूछताछ, टेंडर से लेकर पोस्टिंग तक खुली परतें✦Bihar weather : कोहरे में समाया पटना, सुबह-सुबह धुंध से ढकी सड़कें; 21 नवंबर को इन जिलों में बारिश के आसार, जानें पूरा अपडेट✦Bihar News : अब दरभंगा में होगा सिर, मुंह और गले के कैंसर का इलाज, पटना-मुजफ्फरपुर जाने की परेशानी होगी कम; सम्राट कैबिनेट की मंजूरी✦Bihar News : छेका समारोह से लौट रहे थे सभी, तभी पुल से नदी में जा गिरी स्कॉर्पियो; बिहार के अररिया में 6 लोगों की दर्दनाक मौत✦Bihar News: जमुई के लिए 4327 करोड़ और बांका के लिए 726 करोड़, जानिए खनन से कैसे भरेगा बिहार सरकार का खजाना✦Bihar News : रिशु श्री को 'भैया' कहने वाली चैट पर ED का सवाल! IAS आनंद किशोर से 6 घंटे पूछताछ, टेंडर से लेकर पोस्टिंग तक खुली परतें✦Bihar weather : कोहरे में समाया पटना, सुबह-सुबह धुंध से ढकी सड़कें; 21 नवंबर को इन जिलों में बारिश के आसार, जानें पूरा अपडेट

बिहार में MSP पर दलहन-तेलहन खरीद के लिए नई व्यवस्था होगी लागू, बाजार मूल्य की अनिश्चितता से किसानों को मिलेगी राहत

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर दलहन और तेलहन की खरीद की नई प्रक्रिया लागू करने का निर्णय लिया है। यह कदम भारत सरकार की मूल्य समर्थन योजना "पीएसएस " के तहत उठाया गया....

bihar
किसानों को राहत
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार में MSP पर दलहन-तेलहन खरीद के लिए नई व्यवस्था लागू होगी। बाजार मूल्य की अनिश्चितता से किसानों को अब राहत मिलेगी। इस बात की जानकारी बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी। उन्होंने कहा कि राज्य में  कृषि उत्पादन और मूल्य नियंत्रण में अधिक पारदर्शिता लाई जा सकेगी। पैक्स, व्यापार मंडल अब क्रय केंद्र चलाएंगे। सहकारिता विभाग इसे नियंत्रण करेगा।  नेफेड और एनसीसीएफ केंद्रीय क्रियान्वयन एजेंसियां होगी। नई व्यवस्था रबी विपणन मौसम 2025-26 से प्रभावी होगी।


बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर दलहन और तेलहन की खरीद की नई प्रक्रिया लागू करने का निर्णय लिया है। यह कदम भारत सरकार की मूल्य समर्थन योजना "पीएसएस " (Price Support Scheme) के तहत उठाया गया है, ताकि राज्य के किसानों को केंद्रीय योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था से न सिर्फ किसानों को बाजार मूल्य की अनिश्चितता से राहत मिलेगी, बल्कि राज्य सरकार को भी कृषि उत्पादन और मूल्य नियंत्रण में अधिक पारदर्शिता लाने में मदद मिलेगी।


सम्राट चौधरी ने बताया कि अब तक रबी विपणन मौसम 2020-21, 2021-22 और 2024 में लिए गए निर्णयों के अनुसार जो व्यवस्था चल रही थी, उसे पूर्ण रूप से समाप्त करते हुए पुनरीक्षित पीएसएस व्यवस्था लागू की जाएगी। इस व्यवस्था के अंतर्गत राज्य के पैक्स (PACS) और व्यापार मंडल के माध्यम से MSP पर फसलों की खरीद की जाएगी। यह सारा कार्य सहकारिता विभाग के नियंत्रण में किया जाएगा।


 उन्होंने बताया कि नई व्यवस्था के तहत, केंद्रीय स्तर पर भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ लिमिटेड (NAFED) और भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता संघ लिमिटेड (NCCF) को केंद्रीय अभिकरण के रूप में नामित किया गया है। वहीं, राज्य स्तर पर बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम इस व्यवस्था के प्रमुख सहयोगी और राज्य स्तरीय नोडल एजेंसी होगी ।


उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि यह निर्णय रबी विपणन मौसम 2025-26 से लागू किया जाएगा और इसके बाद हर वर्ष इस मॉडल के तहत दलहन एवं तेलहन की सरकारी खरीद की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह कदम कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों और PSS के अंतर्गत न्यूनतम समर्थन मूल्य के प्रावधानों के अनुसार है। सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हित में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है और यह योजना बिहार के लाखों किसानों को आर्थिक मजबूती प्रदान करने के लिए एक मजबूत आधार बनेगी।

टैग्स