ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

जल संसाधन विभाग का इंजीनियर बर्खास्त, 9 करोड़ रुपये गबन करने का आरोप

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां नीतीश कैबिनेट की मीटिंग में एक बड़ा फैसला लिया गया है. जल संसाधन विभाग के सहायक इंजीनियर को बर्खास्त करने का फैसला लिया ग

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां नीतीश कैबिनेट की मीटिंग में एक बड़ा फैसला लिया गया है. जल संसाधन विभाग के सहायक इंजीनियर को बर्खास्त करने का फैसला लिया गया है. जिसके ऊपर 9 करोड़ रुपये का गबन करने का आरोप है.


मंगलवार को हुए नीतीश कैबिनेट की बैठक में जल संसाधन विभाग के तत्कालीन सहायक इंजीनियर अजित कुमार को बर्खास्त करने का निर्णय लिया गया. इनके ऊपर नेपाल हितकारी योजना-2009 के तहत वाल्मीकिनगर के मुख्य पश्चिमी नहर प्रमंडल के पुनस्थार्पना के लिए सामान की ढुलाई में लगभग 9 करोड़ रुपये गबन करने का आरोप है. 


तुलसीपुर सोन उच्च स्तरीय नहर अवर प्रमंडल के बर्खास्त सहायक अभियंता अजित कुमार तब  वाल्मीकिनगर मुख्य पश्चिमी नहर प्रमंडल के तत्कालीन सहायक इंजीनियर थे. इस घोटाले में स्टोन मेटल, स्टोन चिप्स और बालू की ढुलाई में भारी मात्रा में अनियमितता पायी जगाई थी. इस मामले में तत्कालीन कनीय अभियंता विभूति कुमार सिंह के ऊपर बर्खास्तगी की कार्रवाई हो चुकी है. 



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें