ब्रेकिंग
Bihar News : अब दरभंगा में होगा सिर, मुंह और गले के कैंसर का इलाज, पटना-मुजफ्फरपुर जाने की परेशानी होगी कम; सम्राट कैबिनेट की मंजूरी✦Bihar News : छेका समारोह से लौट रहे थे सभी, तभी पुल से नदी में जा गिरी स्कॉर्पियो; बिहार के अररिया में 6 लोगों की दर्दनाक मौत✦Bihar News: जमुई के लिए 4327 करोड़ और बांका के लिए 726 करोड़, जानिए खनन से कैसे भरेगा बिहार सरकार का खजाना✦Bihar News : रिशु श्री को 'भैया' कहने वाली चैट पर ED का सवाल! IAS आनंद किशोर से 6 घंटे पूछताछ, टेंडर से लेकर पोस्टिंग तक खुली परतें✦Bihar weather : कोहरे में समाया पटना, सुबह-सुबह धुंध से ढकी सड़कें; 21 नवंबर को इन जिलों में बारिश के आसार, जानें पूरा अपडेट✦Bihar News : अब दरभंगा में होगा सिर, मुंह और गले के कैंसर का इलाज, पटना-मुजफ्फरपुर जाने की परेशानी होगी कम; सम्राट कैबिनेट की मंजूरी✦Bihar News : छेका समारोह से लौट रहे थे सभी, तभी पुल से नदी में जा गिरी स्कॉर्पियो; बिहार के अररिया में 6 लोगों की दर्दनाक मौत✦Bihar News: जमुई के लिए 4327 करोड़ और बांका के लिए 726 करोड़, जानिए खनन से कैसे भरेगा बिहार सरकार का खजाना✦Bihar News : रिशु श्री को 'भैया' कहने वाली चैट पर ED का सवाल! IAS आनंद किशोर से 6 घंटे पूछताछ, टेंडर से लेकर पोस्टिंग तक खुली परतें✦Bihar weather : कोहरे में समाया पटना, सुबह-सुबह धुंध से ढकी सड़कें; 21 नवंबर को इन जिलों में बारिश के आसार, जानें पूरा अपडेट

7 निश्यच के बाद नीतीश के सात पाप, जेडीयू दफ्तर के बाहर लग गया ‘गांधीभक्त’ CM का नया पोस्टर

PATNA : सात निश्चय पार्ट-वन और पार्ट-टू देने वाले नीतीश कुमार ने अब नया नारा दिया है. वे हैं सात पाप. जेडीयू दफ्तर के बाहर नीतीश के सात पाप वाला पोस्टर लग गया है. एक तऱफ महात्

7 निश्यच के बाद नीतीश के सात पाप, जेडीयू दफ्तर के बाहर लग गया ‘गांधीभक्त’ CM का नया पोस्टर
First Bihar
3 मिनट

PATNA : सात निश्चय पार्ट-वन और पार्ट-टू देने वाले नीतीश कुमार ने अब नया नारा दिया है. वे हैं सात पाप. जेडीयू दफ्तर के बाहर नीतीश के सात पाप वाला पोस्टर लग गया है. एक तऱफ महात्मा गांधी, दूसरी तरफ नीतीश कुमार और बीच में सात पापों का जिक्र.




नीतीश का नया नारा
पटना के जेडीयू दफ्तर में नीतीश के बड़े पोस्टर पहले से ही सजे थे. लेकिन उन पर लगे नारे अलग थे. पुराने सारे पोस्टर-होर्डिंग को अब हटा दिया गया है. जेडीयू के होर्डिंग पर अब महात्मा गांधी की एंट्री हुई है. महात्मा गांधी के साथ वाली नीतीश की तस्वीर वाले होर्डिंग पर जिन सात पापों का जिक्र किया गया है वे हैं.


परिश्रम के बिना धन

 विवेक के बिना सुख

मानवता के बिना शिक्षा

चरित्र के बिना ज्ञान

सिद्धांत के बिना ज्ञान

नैतिकता के बिना व्यापार 

त्याग के बिना पूजा


नीतीश के नये नारे के मायने क्या हैं
नीतीश कुमार सांतवी दफे बिहार के मुख्यमंत्री बने हैं. चुनाव से पहले जेडीयू ही नहीं बल्कि सत्ता में साझीदार पार्टियों में सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी ने ढ़ेर सारे वादे किये थे. नीतीश का सात निश्चय पार्ट-2 था तो बीजेपी का 19 लाख रोजगार देने का वादा. जनता उन वादों को पूरा करने की उम्मीद कर रही है. लेकिन नीतीश सात पाप की याद दिला रहे हैं.


अब सवाल ये उठ रहा है कि क्या इन्हीं नारों के साथ बिहार की तस्वीर बदली जायेगी या आत्मनिर्भर बिहार बनाया जायेगा. आरजेडी नीतीश के नये होर्डिंग को जनता के साथ मजाक बता रही है. आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि इन पापों को याद करने की सबसे ज्यादा जरूरत नीतीश कुमार और उनकी पार्टी के नेताओं की है. भ्रष्टाचार के आरोपी अशोक चौधरी को मंत्रिमंडल में शामिल कर नीतीश ज्ञान दे रहे हैं. आरजेडी प्रवक्ता ने कहा कि नीतीश कुमार बता रहे हैं कि वे कोई काम करने नहीं जा रहे हैं. जनता को ऐसे ही नारों से बहलाकर वे कुर्सी से चिपके रहेंगे. 



टैग्स