ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

68 वर्षीय बुजर्ग दो दिनों से लापता, घर से बाहर घुमने निकले थे विजय शर्मा, कंकड़बाग थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज

PATNA: घर से टहलने के लिए निकले 68 वर्षीय विजय कुमार शर्मा पिछले दो दिनों से लापता हैं। जिसे लेकर परिजन काफी परेशान हैं। 25 अगस्त से अचानक गायब होने के बाद परिजनों ने उनकी काफी खोज

68 वर्षीय बुजर्ग दो दिनों से लापता, घर से बाहर घुमने निकले थे विजय शर्मा, कंकड़बाग थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: घर से टहलने के लिए निकले 68 वर्षीय विजय कुमार शर्मा पिछले दो दिनों से लापता हैं। जिसे लेकर परिजन काफी परेशान हैं। 25 अगस्त से अचानक गायब होने के बाद परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन भी की लेकिन अबतक उनका पता नहीं चल पाया है। उनके बेटे सौरभ कुमार शर्मा ने 26 अगस्त को कंकड़बाग थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


कंकड़बाग थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए लापता विजय कुमार शर्मा के बेटे सौरभ कुमार शर्मा ने पुलिस को यह जानकारी दी है कि उनके पिता 25 अगस्त 2021 की दोपहर 2 बजे कंकड़बाग के आजाद नगर रोड नंबर 2 स्थित घर से बाहर घुमने के लिए निकले थे। जब शाम ढलने तक वे घर नहीं पहुंचे तो परिजन परेशान हो गये।


जिसके बाद विजय शर्मा की खोजबीन में परिवार के सभी सदस्य जुट गये। रात दिन परिजन उनकी तलाश करते रहे लेकिन अब तक उनका पता नहीं चल पाया है। जिसे लेकर परिजन काफी परेशान हैं। 


सौरभ कुमार ने बताया कि उनके पिता विजय कुमार शर्मा की उम्र 68 वर्ष हैं। उनका रंग गोरा, कद 5 फीट 5 इंच है। जब उनके पिता घर से निकले थे तब सफेद चेक शर्ट और काला पैंट पहने हुए थे। पैर में हवाई चप्पल उन्होंने पहन रखा था। सौरभ ने बताया कि पापा के मुंह में एक ही दांत है। जिससे उनकी पहचान आसानी से की जा सकती है।  


सौरभ ने लोगों से अपील की है कि यदि उनके पापा के बारे में किसी तरह की जानकारी मिलती है तो वे कृपया उनके मोबाइल 9262992915, 7488648008 पर संपर्क करे।   


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें