ब्रेकिंग
Bihar News : काम कम, आंदोलन अधिक! बिहार राजस्व सेवा के अधिकारियों ने फिर दी सामूहिक अवकाश पर जाने की धमकी, मंत्री को सौंपा ज्ञापन...✦Bihar Train News: छठ मनाकर काम पर लौट रहे हैं तो सावधान! राजधानी समेत कई ट्रेनें घंटों लेट, घर से निकलने से पहले चेक करें अपडेट✦Bihar News : बिहार में अब ऐसे नहीं बना सकेंगे अपना घर! कमरा 8 फीट चौड़ा होना जरूरी, किचन-बाथरूम के लिए भी नए नियम लागू✦Bihar News: छठ की खुशियों में कैसे पसरा मातम? बिहार के 16 जिलों में डूबने से 33 की मौत, 9 बच्चे भी शामिल✦Bihar News : नीतीश के आप्त सचिव प्रमोद कुमार को सरकार ने सौंपी नई जिम्मेदारी, बिहार बोर्ड में IAS अरविंद कुमार की नियुक्ति✦Bihar News : काम कम, आंदोलन अधिक! बिहार राजस्व सेवा के अधिकारियों ने फिर दी सामूहिक अवकाश पर जाने की धमकी, मंत्री को सौंपा ज्ञापन...✦Bihar Train News: छठ मनाकर काम पर लौट रहे हैं तो सावधान! राजधानी समेत कई ट्रेनें घंटों लेट, घर से निकलने से पहले चेक करें अपडेट✦Bihar News : बिहार में अब ऐसे नहीं बना सकेंगे अपना घर! कमरा 8 फीट चौड़ा होना जरूरी, किचन-बाथरूम के लिए भी नए नियम लागू✦Bihar News: छठ की खुशियों में कैसे पसरा मातम? बिहार के 16 जिलों में डूबने से 33 की मौत, 9 बच्चे भी शामिल✦Bihar News : नीतीश के आप्त सचिव प्रमोद कुमार को सरकार ने सौंपी नई जिम्मेदारी, बिहार बोर्ड में IAS अरविंद कुमार की नियुक्ति

5 साल के मासूम की हत्या कर नदी में फेंका, दादा-दादी, चाचा-चाची पर हत्या का आरोप

PATNA: संपत्ति विवाद में 5 साल के मासूम की हत्या कर दी गयी। आरोप यह है कि दादा-दादी और चाचा-चाची ने मिलकर बच्चे की हत्या की है। साक्ष्य को मिटाने के लिए लाश को नदी में फेंक दि

5 साल के मासूम की हत्या कर नदी में फेंका, दादा-दादी, चाचा-चाची पर हत्या का आरोप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: संपत्ति विवाद में 5 साल के मासूम की हत्या कर दी गयी। आरोप यह है कि दादा-दादी और चाचा-चाची ने मिलकर बच्चे की हत्या की है। साक्ष्य को मिटाने के लिए लाश को नदी में फेंक दिया गया। पुलिस ने आज लाश को बरामद किया है। जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।


पटना से सटे मसौढ़ी के मोरहर नदी से रविवार को एक 5 साल के बच्चे का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला।


पुलिस ने शव की पहचान कराई तो पता चला कि वह डुमरी गांव का रहने वाला था। जिसका नाम अंकित कुमार बताया गया। अंकित की मां रेखा ने बताया कि उनके पति की मौत हो चुकी है। 


रेखा के पास एक करोड़ की संपत्ति थी जिस पर ससुरालवालों की नजर थी और जिसे लेकर उसके ससुरालवाले उसे हमेशा प्रताड़ित कर रहे हैं। बीते 8 सितंबर से ही अंकित लापता था। रविवार को उसकी लाश नदी से मिली। रेखा देवी ने अपने सास-ससुर, भैसुर, देवर सहित अन्य लोगों को हत्या का आरोपी बताते हुए नामजद बनाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।  


टैग्स