ब्रेकिंग
सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो✦मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार✦समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’✦सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो✦मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार✦समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’

4 बच्चे की मां और 3 बच्चे का बाप घर से फरार, दोनों परिवार के बीच हुई जमकर मारपीट, कई लोग घायल

MADHUBANI: बिहार के मधुबनी जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां प्रेम प्रसंग में चार बच्चे की मां और तीन बच्चे के पिता घर से फरार हो गए। इसको लेकर दो परिवारों के बीच जमकर

4 बच्चे की मां और 3 बच्चे का बाप घर से फरार, दोनों परिवार के बीच हुई जमकर मारपीट, कई लोग घायल
First Bihar
2 मिनट

MADHUBANI: बिहार के मधुबनी जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां प्रेम प्रसंग में चार बच्चे की मां और तीन बच्चे के पिता घर से फरार हो गए। इसको लेकर दो परिवारों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में कई लोग घायल हो गए। मामला मधुबनी शहर के नगर थाना क्षेत्र कंटाही मंगपट्टी गांव का है। सभी घायलों को इलाज के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेजा गया है।




आपको बता दें, ये विवाद एक प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। पीड़ित परिवारवालों का कहना है कि दोनों प्रेमी और प्रेमिका पहले से ही शादीशुदा थे और महिला चार बच्चे की मां है। वहीं, प्रेमी के भी तीन बच्चे हैं। इसके बावजूद भी दोनों एक महीने पहले घर परिवार से सभी रिश्ते नाते तोड़कर भाग गए थे। ये घटना जिलेभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। 




इस घटना को लेकर दोनो परिवार के बीच विवाद पैदा हो गया। दरअसल, एक महीने से दोनों परिवार के बीच झड़प होती आ रही थी। इसी विवाह को लेकर आज फिर से दोनों परिवारों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस घटना में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेजा गया है। अभी तक यह मामला नगर थाना के संज्ञान में नहीं दिया गया है। 

टैग्स