ब्रेकिंग
जेल जाएगा या बाहर रहेगा फैजल खान :आज होगा फैसला, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी होगी सुनवाई Bihar News: तेजप्रताप यादव ने खान को कहा था- तुम्हारा दिमाग खिसका हुआ है: रौशन आनंद का समर्थन, फैसल खान को भारी फर्जी बतायाBihar News: भोजपुर में कथित पुलिस एनकाउंटर: भरत तिवारी के पिता-भाई पर भी मुकदमा, BJP नेताओं के विरोध का कोई असर नहींBihar land: बिहार में जमीन की कीमत तय करने का नया नियम, हर तीन साल में होगा भूमि सर्वे, जानें क्या बदलेगाBihar News: नीट परीक्षा में नहीं होगी परेशानी, इन छात्रों को दवा-फल ले जाने की मिली अनुमति; इस समय तक पहुंचें सेंटरजेल जाएगा या बाहर रहेगा फैजल खान :आज होगा फैसला, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी होगी सुनवाई Bihar News: तेजप्रताप यादव ने खान को कहा था- तुम्हारा दिमाग खिसका हुआ है: रौशन आनंद का समर्थन, फैसल खान को भारी फर्जी बतायाBihar News: भोजपुर में कथित पुलिस एनकाउंटर: भरत तिवारी के पिता-भाई पर भी मुकदमा, BJP नेताओं के विरोध का कोई असर नहींBihar land: बिहार में जमीन की कीमत तय करने का नया नियम, हर तीन साल में होगा भूमि सर्वे, जानें क्या बदलेगाBihar News: नीट परीक्षा में नहीं होगी परेशानी, इन छात्रों को दवा-फल ले जाने की मिली अनुमति; इस समय तक पहुंचें सेंटर

30 फीट नीचे गड्ढे में गिरा अनियंत्रित ऑटो, एक ही परिवार के 7 लोग गंभीर रूप से घटना, पटना रेफर

NAWADA: नवादा के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के अबनैया पहाड़ के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक अनियंत्रित ऑटो 30 फीट नीचे गड्ढे में गिर गया। इस हादसे में ऑटो सवार 7 लोग गंभीर र

30 फीट नीचे गड्ढे में गिरा अनियंत्रित ऑटो, एक ही परिवार के 7 लोग गंभीर रूप से घटना, पटना रेफर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: नवादा के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के अबनैया पहाड़ के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक अनियंत्रित ऑटो 30 फीट नीचे गड्ढे में गिर गया। इस हादसे में ऑटो सवार 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। इनमें एक ही हालत नाजुक बनी हुई है। सभी को पीएमसीएच रेफर किया गया है.  


सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया है। बताया जाता है कि ऑटो सवार सभी लोग नवादा के ककोलत जलप्रपात से स्नान करने के बाद पटना लौट रहे थे। 


ऑटो सवार सभी लोग पटना सिटी के मारुफगंज के रहने वाले है। दिनभर ककोलत में मस्ती करने के बाद सभी खुशी-खुशी अपने घर लौट रहे थे तभी अबनैया पहाड़ के पास ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क से 30 फीट नीचे गड्ढे में जा गिरी। 


इस घटना में ऑटो सवार सात युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में बिट्टू कुमार, टूना कुमार, दिलखुश कुमार, नीरज कुमार, बॉबी कुमार, अंशु कुमार एवं अर्जुन कुमार शामिल है। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को पीएमसीएच रेफर किया गया है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता