ब्रेकिंग
बेटी की शादी की तैयारियों का अनंत सिंह ने लिया जायजा, घुड़दौड़ के विजेता के लिए लाई गई बाइक और स्कूटी, ईनामी गाड़ियों की तस्वीरें आई सामने ✦GOPALGANJ: 6 छात्राओं को निजी खर्च पर राजगीर घुमाने वाले शिक्षक निलंबित, हेडमास्टर पर भी गिरी गाज✦पटना के Barista और Starbucks में खाद्य विभाग की छापेमारी, 15 हजार से ज्यादा का एक्सपायर्ड सामान नष्ट✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में घोड़ों की रेस, जीतने वाले को मिलेगी सफेद थार, सामने आई गाड़ी की तस्वीर✦सम्राट चौधरी के साथ चल रहे थे स्वास्थ्य मंत्री निशांत, CM की सिक्योरिटी ने धक्का देकर साइड किया✦बेटी की शादी की तैयारियों का अनंत सिंह ने लिया जायजा, घुड़दौड़ के विजेता के लिए लाई गई बाइक और स्कूटी, ईनामी गाड़ियों की तस्वीरें आई सामने ✦GOPALGANJ: 6 छात्राओं को निजी खर्च पर राजगीर घुमाने वाले शिक्षक निलंबित, हेडमास्टर पर भी गिरी गाज✦पटना के Barista और Starbucks में खाद्य विभाग की छापेमारी, 15 हजार से ज्यादा का एक्सपायर्ड सामान नष्ट✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में घोड़ों की रेस, जीतने वाले को मिलेगी सफेद थार, सामने आई गाड़ी की तस्वीर✦सम्राट चौधरी के साथ चल रहे थे स्वास्थ्य मंत्री निशांत, CM की सिक्योरिटी ने धक्का देकर साइड किया

बिहार में 26 हजार 665 शिक्षकों का तबादला, पहली लिस्ट जारी

एक लाख 30 हजार शिक्षकों ने ट्रांसफर के लिए आवेदन दिये थे। जिसमें करीब 11 हजार शिक्षकों ने अपना आवेदन वापस ले लिया था। अब शिक्षा विभाग ने 26 हजार 665 शिक्षकों का तबादला कर दिया है। कल भी पांचवी कक्षा तक के शिक्षकों की लिस्ट जारी होगी।

bihar
शिक्षकों का तबादला
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: शिक्षकों के तबादले से जुड़ी खबर पटना से आ रही है। 26 हजार 665 शिक्षकों का ट्रांसफर किया गया है। ट्रांसफर की पहली लिस्ट में कुल 6 कैटेगरी के शिक्षक का तबादला हुआ है। ई-शिक्षा कोष पर शिक्षक लिस्ट देख सकते हैं। अब अपने घर पर शिक्षक नौकरी कर सकेंगे। सभी ट्रांसफर प्रक्रिया कल रात तक पूरी कर ली जाएगी। 23 जून से नए स्कूल में शिक्षक ड्यूटी ज्वाइन करेंगे। 


बता दें कि कल 20 जून को दूसरी लिस्ट ई-शिक्षा कोष पर अपलोड की जाएगी। कल क्लास एक से 5 तक की लिस्ट जारी होगी। सब कैटेगरी की एक साथ लिस्ट जारी की जाएगी। वही 21 जून को क्लास 5 से ऊपर की लिस्ट जारी होगी। तीन चरणों में तबादले की लिस्ट जारी की जा रही है। बता दें कुल एक लाख 30 हजार शिक्षकों का आवेदन ट्रांसफर के लिए विभाग को मिले हैं। 


करीब 11 हजार शिक्षकों ने अपना आवेदन वापस भी ले लिया था। आज 26 हजार 665 शिक्षकों के तबादले की पहली लिस्ट शिक्षा विभाग ने आज जारी कर दी है। अब शिक्षक अपने घर के पास बच्चों को पढ़ा सकेंगे। शिक्षकों की समस्या को विभाग ने दूर करने का काम किया है। शिक्षक लगातार ई-शिक्षा कोष पर तबादले की लिस्ट चेक कर रहे हैं। जिन शिक्षकों का लिस्ट में नाम आया है, उनके चेहरे पर खुशी देखने को मिल रही है।    

बिहार में 26 हजार 665 शिक्षकों का तबादला, पहली लिस्ट जारी