ब्रेकिंग
राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की बढ़ेगी परेशानी! MLC सदस्यता रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी प्रशांत किशोर की पार्टी✦बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी✦Bihar UPYOG Portal : बिहार में अब घर बैठे पास होगा मकान का नक्शा, ट्रेड लाइसेंस से पानी कनेक्शन तक की सुविधा ऑनलाइन; CM सम्राट ने लॉन्च किया UPYOG पोर्टल✦Bihar Train News : बिहार में ट्रेन से सीटें ही उखाड़ ले गए चोर! आरा-पटना मेमू में यात्रियों को नहीं मिल रही बैठने की जगह, खड़े होकर सफर करने को मजबूर✦राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की बढ़ेगी परेशानी! MLC सदस्यता रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी प्रशांत किशोर की पार्टी✦बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी✦Bihar UPYOG Portal : बिहार में अब घर बैठे पास होगा मकान का नक्शा, ट्रेड लाइसेंस से पानी कनेक्शन तक की सुविधा ऑनलाइन; CM सम्राट ने लॉन्च किया UPYOG पोर्टल✦Bihar Train News : बिहार में ट्रेन से सीटें ही उखाड़ ले गए चोर! आरा-पटना मेमू में यात्रियों को नहीं मिल रही बैठने की जगह, खड़े होकर सफर करने को मजबूर

Jamui News: 2000 KM. का सफर तय कर सूरत से बिहार पहुंचीं रितु, प्रेमी शिवम के साथ मंदिर में रचाई शादी

JAMUI: सूरत के धागा फैक्ट्री में साथ काम करने वाली मध्य प्रदेश की रितु से जमुई के शिवम को प्यार हो गया। दोनों एक दूसरे से बेइंतहा प्यार कर बैठे साथ जीने और मरने तक की कसमें खा

Jamui News: 2000 KM. का सफर तय कर सूरत से बिहार पहुंचीं रितु, प्रेमी शिवम के साथ मंदिर में रचाई शादी
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

JAMUI: सूरत के धागा फैक्ट्री में साथ काम करने वाली मध्य प्रदेश की रितु से जमुई के शिवम को प्यार हो गया। दोनों एक दूसरे से बेइंतहा प्यार कर बैठे साथ जीने और मरने तक की कसमें खा ली। जब प्रेमी शिवम बिहार के जमुई जिले स्थित अपने घर पहुंचा तब अपने प्रेमी से मिलने सूरत से हजारों किलोमीटर का सफर तय कर प्रेमिका रितु भी जमुई पहुंच गयी। 


अपनी प्रेमिका को सामने पाकर शिवम भी हैरान रह गया। फिर दोनों की बातें सुनने के बाद परिजनों ने राजी खुशी से मंदिर में शादी करवा दी। मंदिर में उपस्थित लोगों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। शादी का वीडियो अब सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। 


जैसा कि कहा गया है कि जब मियां बीबी राजी तो क्या करेगा काजी..इस बात को मध्य प्रदेश के रामकिशोर प्रसाद की सबसे बड़ी बेटी रितू कुमारी ने सच कर दिखाया है। वह 2000 किलोमीटर की सफर तय कर चार दिन में अपने पति से मिलने सूरत से उसके घर जमुई पहुंच गई। रितु चार बहन और एक भाई में सबसे बड़ी है। जिसे लेकर रितु के पिता रामकिशोर प्रसाद चिंतिंत रहते थे। उन्होंने बेटी की शादी तय करनी चाही तब रितु 12 दिसंबर को सूरत के धागा कंपनी में गई तो सही लेकिन वहां से वो सैकड़ों किलोमीटर दूर अपने प्रेमी के घर जमुई पहुंच गई। 


जमुई के मलयपुर थाना क्षेत्र का लोहार टोला के रहने वाले शिवम भी उसे अपने सामने देख हैरान रह गया। प्रेमिका ने उससे कहा कि जल्दी करो नहीं तो मेरा हाथ मेरे पिता किसी दूसरे के हाथ में दे देंगे। जल्‍द तुम मेरी मांग में सिंदूर लगाओं और मुझे अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार करो। प्रेमिका की बातें सुनकर प्रेमी शिवम और दंग रह गया उसने इस बात की जानकारी अपने परिवारवालों को दी। परिजन जब शादी के लिए तैयार हुए तब दोनों ने पत्नेश्वर नाथ मंदिर में शादी रचाई। एमपी की दूल्हन और बिहार के छोड़े की चर्चा इलाके में खूब हो रही है।  


बताया जाता है कि मलयपुर थाना क्षेत्र के लोहार टोला निवासी सेठ विश्कर्मा के छोटे पुत्र शिवम कुमार तीन साल पहले मजदूरी करने सूरत गया था। इसी दौरान एक धागा बनाने की कंपनी में काम करने के दौरान मध्यप्रदेश के रहने वाली रामाकिशोर प्रसाद की बड़ी बेटी रीतू कुमारी से मुलाकात हुई। दोनों एक ही कंपनी में एक ही मशीन पर साथ में काम करते थे। इसी दौरान दोनों में नजदीकीयां बढ़ गई। धीरे धीरे नजदीकियां प्यार में बदल गई और एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खा ली। इसी दौरान प्रेमी शिवम अपने घर मलयपुर चला आया। 


जिसके बाद वो सूरत वापस नहीं गया। जिसके बाद प्रेमिका भी अपने घर चली गई। रितु चार बहन और एक भाई है। बहन में बड़ी होने के कारण उसकी शादी की बात शुरू हो गई। इसी दौरान प्रेमिका काम पर जाने की बात बोलकर सूरत चली गयी। जहां कंपनी में अपने प्रेमी को नहीं देख वो अहमदाबाद स्टेशन से बीते 12 दिसंबर को ट्रेन पकड़कर बीते शनिवार की रात को जमुई स्टेशन पहुच गई। जहां प्रेमी से कोई संपर्क नहीं होने से रातभर ठंड में ठिठुर कर स्टेशन पर ही सुबह होने का इंतजार करने लगी।रविवार की सुबह आसपास के लोगों से पूछकर अपने प्रेमी के घर पहुंच गयी। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता