ब्रेकिंग
पल्सर और बुलेट की भीषण भिड़ंत में 22 वर्षीय डिलीवरी बॉय की दर्दनाक मौत, घर में कोहराम✦छठ -दिवाली पर बिहार आने वालों के लिए खुशखबरी, पुणे से चलेंगी दो जोड़ी अमृत भारत स्पेशल ट्रेनें; आरा-पाटलिपुत्र में भी ठहराव✦बिना सुरक्षा गार्ड वाले ATM को बदमाशों ने बनाया निशाना, ड्रिल से कैश बॉक्स तोड़ लाखों उड़ाए; सर्वर ठप कर हुए फरार✦BIHAR NEWS : मोकामा में अनंत सिंह की बढ़ी मुश्किलें! जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह पर भी FIR, जानिए पूरा मामला✦Bihar Teacher Transfer: बिहार के 6 लाख शिक्षकों को फिर लगा झटका, इस तारीख से खुल सकता है ट्रांसफर पोर्टल✦पल्सर और बुलेट की भीषण भिड़ंत में 22 वर्षीय डिलीवरी बॉय की दर्दनाक मौत, घर में कोहराम✦छठ -दिवाली पर बिहार आने वालों के लिए खुशखबरी, पुणे से चलेंगी दो जोड़ी अमृत भारत स्पेशल ट्रेनें; आरा-पाटलिपुत्र में भी ठहराव✦बिना सुरक्षा गार्ड वाले ATM को बदमाशों ने बनाया निशाना, ड्रिल से कैश बॉक्स तोड़ लाखों उड़ाए; सर्वर ठप कर हुए फरार✦BIHAR NEWS : मोकामा में अनंत सिंह की बढ़ी मुश्किलें! जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह पर भी FIR, जानिए पूरा मामला✦Bihar Teacher Transfer: बिहार के 6 लाख शिक्षकों को फिर लगा झटका, इस तारीख से खुल सकता है ट्रांसफर पोर्टल

बिहार : दो साल पहले जिसकी मौत हो गयी उसपे एससी-एसटी एक्ट के केस, जहानाबाद के घोसी का दिलचस्प मामला जानिए

JEHANABAD : जहानाबाद जिले से एक चौका देने वाली खबर सामने आई है जिसमें व्यक्ति की 2 साल पहले बीमारी की वजह से मौत हो गई. उसके ऊपर एससी/एसटी का केस थाने में दर्ज कराया गया है. ज

बिहार : दो साल पहले जिसकी मौत हो गयी उसपे एससी-एसटी एक्ट के केस, जहानाबाद के घोसी का दिलचस्प मामला जानिए
First Bihar
3 मिनट

JEHANABAD : जहानाबाद जिले से एक चौका देने वाली खबर सामने आई है जिसमें व्यक्ति की 2 साल पहले बीमारी की वजह से मौत हो गई. उसके ऊपर एससी/एसटी का केस थाने में दर्ज कराया गया है. जी हां, खबर जहानाबाद के घोसी थाना इलाके की है, यहां एक गांव के रहने वाले जगदीश दास नाम के एक शख्स ने एससी/एसटी एक्ट के तहत कुल 8 लोगों के ऊपर केस दर्ज कराया है. थाने में यह केस 10 जून को दर्ज कराया गया लेकिन हैरत की बात यह है कि आरोपियों में सातवें नंबर पर जिस शख्स का नाम दिया गया है, उसकी मौत साल 2019 में ही हो चुकी है. 


जगदीश दास ने घोसी थाना में जो कंप्लेंट दर्ज की है, उसके मुताबिक 9 जून की सुबह जब वह अपने गांव के ही एक दुकान पर सामान खरीदने गया था. उसी वक्त आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की और लात घूंसे से उसकी पिटाई की. जगदीश दास का आरोप है कि किसी तरह वह आरोपियों के चंगुल से छूटकर भागा. तब उसकी जान बच पाई. जगदीश दास की तरफ से थाने में दर्ज की गई एफआईआर में रंगनाथ शर्मा के बेटे नीरज को भी आरोपी बनाया गया है. ताज्जुब की बात यह है कि नीरज की मौत 2 साल पहले बीमारी की वजह से हो चुकी है.


गांव के लोग बता रहे हैं कि नीरज साल 2019 में ही किडनी की बीमारी की वजह से इस दुनिया को छोड़ कर चला गया था. उसके मृत्यु का रजिस्ट्रेशन भी मोदनगंज प्रखंड की गंधार ग्राम पंचायत में दर्ज ग्राम पंचायत से की तरफ से जारी मृत्यु प्रमाण पत्र में रजिस्ट्रेशन की तारीख 1 जुलाई 2019 है. इसके बावजूद एससी/एसटी एक्ट के तहत मृतक के खिलाफ केस दर्ज करा दिया गया. इस मामले में थाना अध्यक्ष बालेश्वर पासवान के मुताबिक मुकदमा दर्ज किया गया है लेकिन आरोपों की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा है कि अगर एफआईआर में किसी मृत व्यक्ति का नाम पाया गया है तो उस नाम को तत्काल हटाया जाएगा.