ब्रेकिंग
Bihar News : दशहरा की खुशी के बीच मातम, NH-80 पर पिकअप ने 2 युवकों की ले ली जान✦पटना में रावण वध को लेकर बदली ट्रैफिक व्यवस्था, 20 अक्टूबर को इन रास्तों पर नहीं चलेंगे वाहन; जानें पूरा रूट और पार्किंग प्लान✦Pawan Singh : पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह को लेकर कह दी बड़ी बात, बोले- ‘मेरा बाबू है... सॉरी बोला ना’, फिर पूछा- जोड़ी साथ देखना चाहते हैं?✦Bihar News: दालान पर बैठे थे प्रखंड प्रमुख पति और पैक्स अध्यक्ष, तभी बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां; संजीत की हालत गंभीर✦Bihar News : बिहार शिक्षा विभाग का गजब कारनामा! दुनिया छोड़ चुके 2 शिक्षकों को नोटिस, पूछा- ट्रेनिंग में क्यों नहीं आए?✦Bihar News : दशहरा की खुशी के बीच मातम, NH-80 पर पिकअप ने 2 युवकों की ले ली जान✦पटना में रावण वध को लेकर बदली ट्रैफिक व्यवस्था, 20 अक्टूबर को इन रास्तों पर नहीं चलेंगे वाहन; जानें पूरा रूट और पार्किंग प्लान✦Pawan Singh : पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह को लेकर कह दी बड़ी बात, बोले- ‘मेरा बाबू है... सॉरी बोला ना’, फिर पूछा- जोड़ी साथ देखना चाहते हैं?✦Bihar News: दालान पर बैठे थे प्रखंड प्रमुख पति और पैक्स अध्यक्ष, तभी बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां; संजीत की हालत गंभीर✦Bihar News : बिहार शिक्षा विभाग का गजब कारनामा! दुनिया छोड़ चुके 2 शिक्षकों को नोटिस, पूछा- ट्रेनिंग में क्यों नहीं आए?

2 लाख की सुपारी देकर सौतन की करायी हत्या, आरोपी महिला समेत 5 अपराधी गिरफ्तार

NAWADA: एक व्यक्ति ने दो शादी कर रखी थी। लेकिन पहली पत्नी सौतन को रास्ते हटाना चाहती थी। उसने सौतन की हत्या की साजिश रच डाली। इसके लिए उसने दो लाख की सुपारी दे दी। जिसके बाद अ

2 लाख की सुपारी देकर सौतन की करायी हत्या, आरोपी महिला समेत 5 अपराधी गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

NAWADA: एक व्यक्ति ने दो शादी कर रखी थी। लेकिन पहली पत्नी सौतन को रास्ते हटाना चाहती थी। उसने सौतन की हत्या की साजिश रच डाली। इसके लिए उसने दो लाख की सुपारी दे दी। जिसके बाद अपराधियों ने महिला की सौतन की हत्या कर दी। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने आरोपी महिला समेत 5 लोगों को गिरफ्तार करते हुए मामले का खुलासा किया। नवादा पुलिस ने ब्यूटी पार्लर की संचालिका की हत्या का सफलतापूर्वक उद्वेदन कर लिया है। पहली पत्नी ने ही सुपारी किलर के द्वारा पैसे देकर सौतन की हत्या करवाई थी। 


नवादा नगर थाना में मुख्यालय डीएसपी कल्याण आनंद ने प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया। बताया कि 19 जनवरी 2024 को पंचमुखी नगर स्थित डायमंड ब्यूटी पार्लर की संचालिका श्वेता कुमारी की चाकू से गोदकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी। दूसरी पत्नी की हत्या के बाद पति राजकुमार प्रसाद ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। दर्ज प्राथमिकी के बाद पुलिस ने मामले की अनुसंधान तेज की और इस हत्याकांड का सफलतापूर्वक उद्वेदन किया। 


मुख्यालय डीएसपी ने बताया कि राजकुमार प्रसाद की पहली पत्नी रिंकी देवी जो शहर के सोनार पट्टी बेली शरीफ में रहती थी और उसने ही सुपारी देकर श्वेता कुमारी की हत्या करवाई थी। जहां उसने अपने गहने बेचकर सुपारी किलर को दो लाख में उसकी हत्या करने का सौदा किया। जहां पहली किस्त 1लाख 70 हजार रुपये दिए गए और शेष राशि हत्या के बाद देने की बात कही गई। सुपारी किलर करण कुमार,प्रिंस कुमार, अविनाश कुमार एवं राहुल कुमार ने ब्यूटी पार्लर में घुसकर उसकी हत्या की थी। आरोपी रिंकी देवी ने इस बात को कबूल किया कि दो शादी होने के बाद उनके पति उनके ऊपर ध्यान नहीं देते थे। जिससे वह काफी परेशान थी। उसने अपनी सौतन की हत्या की साजिश रच डाली। सुपारी देकर उसकी हत्या करवाई। फिलहाल सभी गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।