ब्रेकिंग
बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी

2 बाइक की सीधी टक्कर में 5 युवक घायल, सहरसा सदर अस्पताल में पांचों की हालत गंभीर

SAHARSA: दो बाइक की सीधी टक्कर में 5 युवक बुरी तरह घायल हो गये है। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पांचों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घटना सहरसा के महिषी थाना

2 बाइक की सीधी टक्कर में 5 युवक घायल, सहरसा सदर अस्पताल में पांचों की हालत गंभीर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: दो बाइक की सीधी टक्कर में 5 युवक बुरी तरह घायल हो गये है। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पांचों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घटना सहरसा के महिषी थाना क्षेत्र के बलुआहा कोसी पुल की है। जहां दो अपाचे मोटरसाईकिल की सीधी भिड़त हो गयी। 


दोनों की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर जबरदस्त हुआ और बाइक के परखच्चे उड़ गये। दोनों बाइक पर सवार पांच युवक पुल पर फेंका गये। घटना की जानकारी मिलते ही महिषी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उठाकर महिषी अस्पताल ले गयी। महिषी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पांचों को सदर अस्पताल रेफर किया गया। 


मिली जानकारी के अनुसार 2 अपाचे मोटरसाईकिल पर सवार 5 लोग बलुआहा से गंडौल की ओर जा रहे थे तभी बलुआहा पुल के पश्चिमी छोड़ पर पहुंचते ही तेज रफ्तार दोनों बाइक आमने-सामने से टकरा गयी। जिसके बाद पांचों बुरी तरह घायल हो गये। घायलों की पहचान ऐना निवासी इन्द्रदेव कुमार शर्मा, अंगद कृष्ण चौपाल, अजय मल्लिक ऐना, प्रियांशु कुमार जोड़ी, चौड़ी कुमार के रूप में हुई है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता