ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

पटना की मस्जिद में छिपे थे 18 नेपाली, कोरोना टेस्ट के बाद वहीं पर किया गया क्वॉरेंटाइन

PATNA: दिल्ली तबलीगी जमात में शामिल होने के बाद पटना के एक मस्जिद में छिपे 18 नेपाली नागरिकों को पटना में प्रशासन ने खोज निकाला. जब इनकी कोरोना टेस्ट के लिए बोला गया तो सभी इं

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: दिल्ली तबलीगी जमात में शामिल होने के बाद पटना के एक मस्जिद में छिपे 18 नेपाली नागरिकों को पटना में प्रशासन ने खोज निकाला. जब इनकी कोरोना टेस्ट के लिए बोला गया तो सभी इंकार करने लगे. लेकिन प्रशासन ने जबरन सभी को टेस्ट कराया. बहादुरपुर के अजीमाबाद में स्थिति एक मस्जिद में छिपे थे.  

डीएम को मिली थी सूचना

पटना डीएम कुमार रवि को सूचना मिली थी कि मस्जिद में कुछ लोग ठहरे हुए हैं. जिसके बाद डीएम के निर्देश पर मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी और चिकित्सा दल मस्जिद पहुंचा. लेकिन सभी टेस्ट कराने से इंकार करने लगे और खुद को फीट बताने लगे. लेकिन 18 नेपाली नागरिकों समेत 45 का कोरोना टेस्ट एनएमसीएच में कराया गया है. पूछताछ में कई ने स्वीकार किया है कि वह दिल्ली से आए है. लेकिन वह लोग तबलीली जमात में शामिल नहीं हुए है. 

मस्जिद में किया गया क्वॉरेंटाइन

एनएमसीएच में सभी का सैंपल लेने के बाद फिर से सभी को मस्जिद छोड़ दिया गया और यही पर सभी को क्वॉरेंटाइ किया गया है. सभी की निगरानी करने के लिए अधिकारी को तैनात किया गया है. थाना को निर्देश दिया गया है कि वह उनकी निगरानी करते रहे. बता दें कि इससे पहले तबलीगी जमात में शामिल हुए 19 विदेशियों का कोरोना टेस्ट हो चुका है. जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी. 

टैग्स