ब्रेकिंग
Bihar News: एसटीईटी परीक्षा में जूता-मोजा और नेल पॉलिश पर सख्ती, मेहंदी लगाकर पहुंचीं तो नहीं मिलेगी एंट्री✦Bihar News : बिहार में Ola-Uber की मनमानी पर लगाम! नियम तोड़े तो लाइसेंस होगा रद्द, 30 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम✦Bihar News : लॉयल हो, 10 जगह मुंह मारने वाला नहीं’, पवन सिंह के अक्षरा से सॉरी बोलने पर ज्योति सिंह का तंज!✦जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦Bihar News: एसटीईटी परीक्षा में जूता-मोजा और नेल पॉलिश पर सख्ती, मेहंदी लगाकर पहुंचीं तो नहीं मिलेगी एंट्री✦Bihar News : बिहार में Ola-Uber की मनमानी पर लगाम! नियम तोड़े तो लाइसेंस होगा रद्द, 30 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम✦Bihar News : लॉयल हो, 10 जगह मुंह मारने वाला नहीं’, पवन सिंह के अक्षरा से सॉरी बोलने पर ज्योति सिंह का तंज!✦जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा

17 जून को बिहार पुलिस एसोसिएशन का चुनाव, इस दिन होगा महाधिवेशन

PATNA : बिहार पुलिस एसोसिएशन का 40वां महाधिवेशन 18 जून को पटना में आयोजित होगा। इससे पहले 17 जून को एसोसिएशन में सभी पद के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए मतदान होंगे। इसी दिन शाम 6 ब

17 जून को बिहार पुलिस एसोसिएशन का चुनाव,  इस दिन होगा महाधिवेशन
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार पुलिस एसोसिएशन का 40वां महाधिवेशन 18 जून को पटना में आयोजित होगा। इससे पहले 17 जून को एसोसिएशन में सभी पद के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए मतदान होंगे। इसी दिन शाम 6 बजे से मतगणना होगी, जिसके बाद परिणाम घोषित होंगे। 


दरअसल, पुलिस एसोसिएशन का  चुनाव सही तरीके से करवाने को लेकर  राज्यस्तरीय कार्यकारिणी की बैठक पटना के मैंगल्स रोड स्थित एसोसिएशन के कार्यालय में हुई। जिसमें चुनाव से संबंधित पांच प्रस्ताव पास किए गए। इस दौरान विभिन्न इकाईयों में तैनात जमादार, दारोगा और इंस्पेक्टर रैंक के 21 पदाधिकारियों को चुनाव पदाधिकारी चुना गया। इनमें सर्वसम्मति से एक मुख्य चुनाव पदाधिकारी का चयन किया जाएगा। इसके अलावा एक स्वागत समिति का भी गठन किया गया। 


इसके साथ ही बैठक के दौरान पुलिसकर्मियों के इलाज के लिए कैशलेस कार्ड की मांग सरकार से की गई। इसके आलावा नवादा जिले में पुलिसकर्मियों को हाजत में बंद करने के मामले को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए तत्कालीन एसपी पर कार्रवाई करने की मांग की गई। इस दौरान एसोसिएशन के चुनाव से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तारीखों पर चर्चा हुई। संगठन का चुनाव समुचित तरीके से संपन्न कराने को लेकर बिहार पुलिस एसोसिएशन केइस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह, महामंत्री कपिलेश्वर पासवान, कुमारी वंदना, योशोदानंद पांडेय, रविन्द्र कुमार सिंह समेत अन्य मौजूद थे। 


आपको बताते चलें कि, : बिहार पुलिस एसोसिएशन चुनाव को लेकर 28 मई को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक नामांकन, 29 मई को नाम वापस लेने की तारीख और 30 मई को प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित होगी। इस सूची को कार्यालय के सूचनापट्ट पर चिपकाया जाएगा। वहीं, 17 जून को सुबह 9:30 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होंगे। इसी दिन रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा।