ब्रेकिंग
पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...

15 अगस्त को पटना के कई रास्ते रहेंगे बंद, घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह जरूरी खबर

PATNA: 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर गांधी मैदान की तरफ जाने वाले कई रास्ते बंद रहेंगे। इसके लिए पटना ट्रैफिक पुलिस ने एडवाजरी जारी कर दिया है। सुबह सात बजे से स्वतंत्

15 अगस्त को पटना के कई रास्ते रहेंगे बंद, घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह जरूरी खबर
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर गांधी मैदान की तरफ जाने वाले कई रास्ते बंद रहेंगे। इसके लिए पटना ट्रैफिक पुलिस ने एडवाजरी जारी कर दिया है। सुबह सात बजे से स्वतंत्रता दिवस समारोह खत्म होने तक इन मार्गो पर आम वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। 


लोग वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आम लोग अपनी गाड़ियों को फ्रेजर रोड से पटना जंक्शन, डाकबंगला चौराहा से पूरब की ओर भट्टाचार्या रोड, पीरमुहानी फिर नाला रोड की ओर जा सकते हैं। भोल्टास मोड़ से उत्तर की और जाने वाले वाहन विद्यापति मार्ग, बुद्धमार्ग होते हुए पुलिस लाइन चौराहे तक जाएंगे।


फ्रेजर रोड, डाकबंगला चौराहा, गांधी मैदान (चिल्ड्रेन पार्क) तक का रास्ता बंद रहेगा। न्यू डाकबंगला रोड से एसपी वर्मा रोड में वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी। कोतवाली टी से पुलिस लाइन तक पूरब की ओर जाने वाले सभी रास्ते बंद रहेंगे। जेपी गंगा पथ पर आयुक्त कार्यालय के सामने से एएन सिन्हा इंस्टीट्यूट और गांधी मैदान की ओर आने वाले फ्लैंक में वाहनों के आने पर रोक रहेगी। एग्जीबिशन रोड से गांधी मैदान की ओर जाने पर रोक रहेगी। आम गाड़ियों को फ्रेजर रोड से डाकबंगला चौक, जेपी गोलम्बर होते हुए गांधी मैदान की ओर नहीं जाने दिया जायेगा।


पटना जंक्शन से गांधी मैदान आने वाले ऑटो, डाकबंगला चौराहा से दाहिने, न्यू डाकबंगला रोड, भट्टाचार्या फिर वहां से बायें एग्जीबिशन रोड तक ही आ सकते हैं। एग्जीबिशन रोड में बने कट से यू-टर्न लेकर ऑटो वापस भट्टाचार्या चौराहा, सीडीए बिल्डिंग, गोरियाटोली होते हुए पटना जंक्शन लौट जाएंगे।


मालवाहक वाहनो के चिरैयाटाड़ दुर्गा मंदिर के समीप व गोरिया टोली की ओर मालवाहक वाहन के आने-जाने पर रोक रहेगी। जीपीओ गोलंबर से मालवाहक वाहन बुद्ध मार्ग की ओर नहीं आएंगे। आर ब्लॉक से मालवाहक वाहनों के आयकर गोलंबर तक जाने पर रोक। नेहरू पथ स्थित डुमरा चौकी से भट्टाचार्या चौराहा तक किसी प्रकार के मालवाहक वाहनों को आने नहीं दिया जायेगा। पुलिस लाइन तिराहा से व्यवसायिक वाहन गांधी मैदान और बुद्ध मार्ग नहीं आ सकेंगे।


वहीं देशरत्न मार्ग से डाकबंगला चौराहा तक और फेजर रोड से डाकबंगला चौराहा, जेपी गोलंबर, गांधी मैदान चिल्ड्रेन पार्क और कारगिल चौक के रास्ते में सुबह के 7 बजे से कार्यक्रम के खत्म होने तक वाहनों की पार्किंग पर रोक रहेगी। पटना सिटी की ओर से आने वाले ऑटो व ई-रिक्शा मुसल्लहपुर हाट होते हुए बारी पथ, खजांची रोड तक ही आ सकते हैं। फिर खजांची रोड से अशोक राजपथ में आकर वापस गायघाट की ओर ऑटो व ईरिक्शा जाएंगे। NIT से चलने वाली सिटी राइड बसें गांधी चौक, मछुआटोली, दरियापुर से नाला रोड, पीरमुहानी-सीडीए गोलंबर, गोरियाटोली होते हुए पटना जंक्शन तक जाएंगी। इसी रास्ते से बसें वापस लौटेंगी।