ब्रेकिंग
Bihar Pharmacist Vacancy 2026: बिहार में 1600+ पदों पर बहाली का रास्ता साफ, D.Pharma अनिवार्य; B.Pharma वालों के लिए भी खुशखबरी✦Bihar MLC Election: 7 टेबल पर होगी पटना शिक्षक सीट की गिनती, जानें बाकी 7 सीटों का पूरा प्लान✦Bihar News: पटना शिक्षा विभाग में 76.71 लाख की हेराफेरी! डिजिटल लॉगइन के दुरुपयोग का आरोप, लिपिक सस्पेंड✦Bihar News: डेढ़ बीघा जमीन, फ्लैट और लाखों के जेवर… बिहार के इंजीनियर की संपत्ति देख निगरानी टीम भी हैरान✦Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Pharmacist Vacancy 2026: बिहार में 1600+ पदों पर बहाली का रास्ता साफ, D.Pharma अनिवार्य; B.Pharma वालों के लिए भी खुशखबरी✦Bihar MLC Election: 7 टेबल पर होगी पटना शिक्षक सीट की गिनती, जानें बाकी 7 सीटों का पूरा प्लान✦Bihar News: पटना शिक्षा विभाग में 76.71 लाख की हेराफेरी! डिजिटल लॉगइन के दुरुपयोग का आरोप, लिपिक सस्पेंड✦Bihar News: डेढ़ बीघा जमीन, फ्लैट और लाखों के जेवर… बिहार के इंजीनियर की संपत्ति देख निगरानी टीम भी हैरान✦Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल

बिहार के 14 विश्वविद्यालयों में होगी प्रतिकुलपतियों की नियुक्ति, इस दिन तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

Bihar News: बिहार के 14 विश्वविद्यालयों में प्रतिकुलपतियों की नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योग्य शिक्षाविद 1 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।

Bihar News
विश्वविद्यालयों में प्रतिकुलपतियों की नियुक्ति
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के 14 विश्वविद्यालयों में प्रतिकुलपतियों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए योग्य शिक्षाविदों से 1 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। राज्यपाल एवं कुलाधिपति सैयद अता हसनैन के निर्देश पर उनके अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह के हस्ताक्षर से नियुक्ति संबंधी विज्ञापन जारी किया गया है।


इस बार प्रतिकुलपतियों की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर बिहार लोक भवन विशेष सतर्कता बरत रहा है। विज्ञापन में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि किसी भी प्रकार की पैरवी, सिफारिश या प्रभाव का उपयोग अभ्यर्थी की अयोग्यता का आधार माना जाएगा।


जारी विज्ञापन के अनुसार प्रतिकुलपति पद के लिए अभ्यर्थी का प्रतिष्ठित शिक्षाविद होना आवश्यक है। उम्मीदवार के पास किसी विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के रूप में कम-से-कम 10 वर्षों का अनुभव होना चाहिए। इसके अलावा समकक्ष पद, प्रतिष्ठित शोध संस्थान अथवा शैक्षणिक-प्रशासनिक संगठन में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास शैक्षणिक नेतृत्व का प्रमाणित अनुभव होना भी अनिवार्य है। नियुक्ति संबंधी प्रावधानों के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि तक अभ्यर्थी की आयु 67 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।


आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 1 जुलाई, शाम 6 बजे निर्धारित की गई है। विलंब से प्राप्त अथवा अधूरे आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को सर्च कमेटी द्वारा प्रस्तुतिकरण (प्रेजेंटेशन) और साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा।


बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय, भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, जयप्रकाश विश्वविद्यालय, कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, मगध विश्वविद्यालय, मौलाना मजहरुल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय, तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, मुंगेर विश्वविद्यालय, पूर्णिया विश्वविद्यालय, पटना विश्वविद्यालय, नालंदा खुला विश्वविद्यालय में प्रतिकुलपतियों की नियुक्ति होगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता