ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

बिहार के 6 जिलों में वज्रपात से 12 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 4-4 लाख मुआवजे का किया ऐलान

PATNA: बिहार के 6 जिलों में ठनका गिरने से 12 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। इस घटना पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक जताया है। सीएम नीतीश ने मृतक के आश्रित को 4-4 लाख रूपये

bihar
परिजनों में मचा कोहराम
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार के 6 जिलों में ठनका गिरने से 12 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। इस घटना पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक जताया है। सीएम नीतीश ने मृतक के आश्रित को 4-4 लाख रूपये अनुदान देने का आदेश दिया है। 


बता दें कि वज्रपात से पिछले 24 घंटे में बिहार के 6 जिलों में 12 लोगों की जान चली गयी है। सबसे ज्यादा मौतें बक्सर जिले में हुई है। बक्सर में 4, पश्चिम चंपारण में 3, कटिहार में 2, कैमूर में 1, लखीसराय में 1 एवं सीतामढ़ी में 1 मौत हो गयी है। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि यह घटना बेहद दुखद है। मृतकों के परिजनों को अविलंब 4-4 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश सीएम ने अधिकारियों को दिया। लोगों से यह अपील की है कि खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। वज्रपात से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किए गए सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।


बता दें सोमवार 16 जून को 6 जिलों में आई तेज आंधी बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से अभी तक 12 लोगों की मौत हो गयी है। वही एक दर्जन लोग वज्रपात की चपेट में आने से झुलस गये हैं। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। वही इस घटना के मृतकों के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें