ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

सड़क पर उतरी पटना वीमेंस कॉलेज की छत्राएं, उन्नाव पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए प्रदर्शन

PATNA :  उत्तर प्रदेश के उन्नाव की रेप पीड़िता के साथ हाल ही में हुए सड़क दुर्घटना को लेकर पटना में लड़कियों के बीच काफी आक्रोश देखा गया. वीमेंस कॉलेज की छात्राओं ने सड़क पर उतरकर आरोपी

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA :  उत्तर प्रदेश के उन्नाव की रेप पीड़िता के साथ हाल ही में हुए सड़क दुर्घटना को लेकर पटना में लड़कियों के बीच काफी आक्रोश देखा गया. वीमेंस कॉलेज की छात्राओं ने सड़क पर उतरकर आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. ""योगी-मोदी शर्म करों"" की हाथों में तख्तियां ली हुई छात्राएं काफी नाराज दिखीं. उन्नाव की रेप पीड़िता तीन दिन पहले रायबरेली में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई थी. इस वक्त वह ज़िन्दगी और मौत के बीच झूल रही है. उसके परिवार का आरोप है कि यह एक्सीडेंट रेप के आरोपी जेल में बंद BJP विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने ही करवाया था. बता दें कि पीड़िता के परिवार द्वारा इस केस को उत्तर प्रदेश से बाहर स्थानांतरित करने के लिए दी गई अर्ज़ी सुप्रीम कोर्ट में लंबित है. पीड़िता और उसके परिवार ने देश के प्रधान न्यायाधीश (CJI) रंजन गोगोई को कुलदीप सिंह सेंगर और उसके द्वारा भेजे गए लोगों की ओर से मिल रही धमकियों के बारे में खत लिखा था. उनका आरोप था कि उन पर केस वापस लेने के लिए बहुत ज़्यादा दबाव डाला जा रहा है. CJI ने शीर्ष अदालत की रजिस्ट्री को खत से जुड़ी सारी जानकारी दाखिल करने का निर्देश दिया है. पटना से राजन सिंह की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता