ब्रेकिंग
पूजा कर घर लौट रही दो बच्चियों को ट्रक ने कुचला, दोनों की मौत के बाद सड़क जाम✦बिहार में बनेंगे 5 नए एयरपोर्ट और 9 हेलीपोर्ट... यात्रियों को मिलेगी यह खास सुविधा, जानें पूरा प्लान✦बिहार में पहले शिक्षक, अब पुलिसकर्मियों के वेतन पर शिकंजा... पटना पुलिस में मिली गड़बड़ी✦बिहार में गर्मी और उमस बढ़ाएगी परेशानी, 18 अक्टूबर तक शुष्क रहेगा मौसम, जानें पटना समेत 7 शहरों का तापमान✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦पूजा कर घर लौट रही दो बच्चियों को ट्रक ने कुचला, दोनों की मौत के बाद सड़क जाम✦बिहार में बनेंगे 5 नए एयरपोर्ट और 9 हेलीपोर्ट... यात्रियों को मिलेगी यह खास सुविधा, जानें पूरा प्लान✦बिहार में पहले शिक्षक, अब पुलिसकर्मियों के वेतन पर शिकंजा... पटना पुलिस में मिली गड़बड़ी✦बिहार में गर्मी और उमस बढ़ाएगी परेशानी, 18 अक्टूबर तक शुष्क रहेगा मौसम, जानें पटना समेत 7 शहरों का तापमान✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया

पीड़ित परिवारों को सांत्वना देने पहुंचे मंत्री बिनोद सिंह का अटपटा बयान, कहा- शौक से मजदूरी करने जाते हैं लोग

KATIHAR: पुणे में दीवार गिरने से मारे गए मजदूरों की लाश को उनके घरवालों को सौंप दिया गया है. अपनों को खो चुके कई परिवारों के घरों का चूल्हा बंद है. बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है लेकिन

FirstBihar
Admin
3 मिनट
KATIHAR: पुणे में दीवार गिरने से मारे गए मजदूरों की लाश को उनके घरवालों को सौंप दिया गया है. अपनों को खो चुके कई परिवारों के घरों का चूल्हा बंद है. बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है लेकिन सांत्वना देने पहुंचे राज्य सरकार के मंत्री बिनोद नारायण सिंह ने पीड़ितों के जख्म पर मरहम लगाने के बदले उन्हें और हरा ही कर दिया. मंत्री बिनोद सिंह का मानना है कि एक न एक दिन तो लोगों को मरना ही है. साथ ही कई जिलों के लोग शौक से मजदूरी करने दूसरे प्रदेशों में जाते हैं. मंत्री बिनोद सिंह का अटपटा बयान अब ये मंत्री महोदय को कौन समझाए कि मंत्री जी कोई शौक से मजदूरी करने हजारों किलोमीटर दूर नहीं जाता. कोई अपने परिवार को सालों भर छोड़ कर बाहर नहीं रहना चाहता. लेकिन पेट की आग और बेहतर जिंदगी जीने की चाहत उसे दूर ले जाती है घर से, परिवार से. भला बड़ी-बड़ी गाड़ियों में घूमने वाले और भारी सुरक्षा के बीच रहने वाले मंत्री जी को यह बात कौन समझाए. इतना ही नहीं मंत्रीजी का एक तर्क और भी है वो कहते हैं कि सबों को तो एक न एक दिन मरना ही है. सरकार के कामों की सराहना सरकार की कमियों को छुपाने के लिए मंत्री जी के पास ढेरों तर्क हैं. सूबे में आए बदलाव को भी मंत्री बिनोद सिंह सरकार की बड़ी सफलता मानते हैं और कहते हैं कि पहले के शासनकाल और वर्तमान शासनकाल के चलते बहुत ज्यादा फर्क आया है. बिनोद सिंह कहते हैं कि अब कम लोग मजदूरी करने बाहर जाते हैं. लेकिन उन्हें अब आंकड़े कौन दिखाए. सूबे से परदेश जाने वाली ट्रेनों की हालत मंत्री जी जरा देखते एक बार तो उन्हें अपनी कही बातों पर पछतावा जरुर होता. मदद का भरोसा हां ये बात जरुर है कि पीड़ित परिवारों को ढाढस बंधाने उनके घर पहुंचे बिनोद नारायण सिंह ने उन्हें सरकारी मदद का पूरा भरोसा दिया और कहा कि मुआवजे के नाम पर जो भी मदद की जरुरत होगी वो सभी मदद पीड़ितों के परिजनों को दी जाएगी.  
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता