ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

पटना और नालंदा के थानाध्यक्षों को मिली बड़ी खुशखबरी, अब दो महीने में तीन दिन की मिलेगी छुट्टी

PATNA: पटना और नालंदा के थानाध्यक्षों को पुलिस विभाग ने बड़ी खुशखबरी दी है. ड्यूटी के बोझ के तले दबे इन थानाध्यक्षों को अब दो महीनों में तीन दिनों की छुट्टी मिल सकेगी जिससे वो अपने पर

FirstBihar
Admin
1 मिनट
PATNA: पटना और नालंदा के थानाध्यक्षों को पुलिस विभाग ने बड़ी खुशखबरी दी है. ड्यूटी के बोझ के तले दबे इन थानाध्यक्षों को अब दो महीनों में तीन दिनों की छुट्टी मिल सकेगी जिससे वो अपने परिवार की जिम्मेदारियों को सही तरीके से निभा सकें. डीआईजी राजेश कुमार की तरफ से जारी एक चिट्ठी के मुताबिक यह बताया गया है कि ड्यूटी के बोझ के चलते थानाध्यक्षों का स्वास्थ्य खराब हो रहा है. चिट्ठी के मुताबिक उन्हें अच्छी नींद नहीं मिल पाती है साथ ही वो अपने परिवार की जिम्मेदारियों को सही तरीके से नहीं निभा पाते. चिट्ठी में यह बात भी कही गई है कि अब छुट्टी पर जाने वाले थाानाध्यक्ष अपना सरकारी मोबाइल ड्यूटी पर तैनात दूसरे थानाध्यक्ष को दे सकते हैं. हालांकि छुट्टी के दौरान थानाध्यक्षकों को अपना प्राइवेट नंबर पुलिस अधीक्षक, डीएसपी और ड्यूटी पर तैनात थानाध्यक्ष को देना होगा. पटना से राजन की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता