ब्रेकिंग
Bihar News: पुलिस दीदी से भिड़ गया युवक! बीच सड़क धक्का-मुक्की के बाद बरसाए थप्पड़, VIDEO वायरल✦Bihar Flood: गंडक का रौद्र रूप! कई गांव डूबे, टूटे बांध और बंद हुआ सड़क संपर्क; अब वायुसेना संभालेगी मोर्चा✦बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में दरार ! अब RJD के खिलाफ कांग्रेस ने 4 सीटों पर उतारे उम्मीदवार✦महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦Bihar News: पुलिस दीदी से भिड़ गया युवक! बीच सड़क धक्का-मुक्की के बाद बरसाए थप्पड़, VIDEO वायरल✦Bihar Flood: गंडक का रौद्र रूप! कई गांव डूबे, टूटे बांध और बंद हुआ सड़क संपर्क; अब वायुसेना संभालेगी मोर्चा✦बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में दरार ! अब RJD के खिलाफ कांग्रेस ने 4 सीटों पर उतारे उम्मीदवार✦महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर

DGP बनते-बनते होमगार्ड के डीजी बन गये आर के मिश्रा, सरकार ने की तैनाती

PATNA: कुछ महीने पहले बिहार के डीजीपी के सबसे प्रमुख दावेदार माने जा रहे आर के मिश्रा को बिहार सरकार ने होमगार्ड का डीजी बना दिया है. राकेश कुमार मिश्रा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA: कुछ महीने पहले बिहार के डीजीपी के सबसे प्रमुख दावेदार माने जा रहे आर के मिश्रा को बिहार सरकार ने होमगार्ड का डीजी बना दिया है. राकेश कुमार मिश्रा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे हैं. सरकार ने आज उन्हें पदस्थापित कर दिया. ये प्रभार पहले सुनील कुमार के पास था. सरकार ने सुनील कुमार को पुलिस भवन निर्माण निगम के CMD का पूर्ण प्रभार दे दिया है. आर के मिश्रा के डीजी बनने की थी चर्चा तकरीबन 7 महीने पहले जब बिहार के डीजीपी का पद खाली हो रहा था तो राकेश कुमार मिश्रा का नाम इस पद के लिए सबसे ज्यादा चर्चा में था. चर्चा ये हो रही थी कि नीतीश कुमार के एक करीबी राजनेता के जरिये वे सरकार से मिल चुके हैं और उनकी नियुक्ति तय हो गयी है. लेकिन आखिरी वक्त में सरकार ने गुप्तेश्वर पांडेय को डीजीपी बनाया. आर के मिश्रा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर ही रहे. वे ITBP के ADG के रूप में तैनात थे. केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटने पर हुई तैनाती आर के मिश्रा का केंद्रीय प्रतिनियुक्ति की समय सीमा समाप्त हो गयी जिसके बाद वे वापस लौटे. बिहार सरकार ने उन्हें होमगार्ड और फायर ब्रिगेड का डीजीपी बना दिया है. अब तक इस पद पर सुनील कुमार तैनात थे. सुनील कुमार को अब बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम के CMD का पूर्ण प्रभार दे दिया गया है.    
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता