ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

राजद विधानपार्षद ने मंत्रियों पर लगा दिया बड़ा आरोप, कहा- कुछ पीते भी हैं और कुछ बेचवाते भी हैं शराब

PATNA:  आरजेडी एमएलसी दिलीप राय ने नीतीश कुमार सरकार के कुछ मंत्रियों पर बड़ा आरोप लगाया है. विधानपरिषद के बाहर मीडिया से बातचीत के दौरान दिलीप राय ने आरोप लगाया कि सरकार के कुछ मंत्र

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA:  आरजेडी एमएलसी दिलीप राय ने नीतीश कुमार सरकार के कुछ मंत्रियों पर बड़ा आरोप लगाया है. विधानपरिषद के बाहर मीडिया से बातचीत के दौरान दिलीप राय ने आरोप लगाया कि सरकार के कुछ मंत्री शराब पीते भी हैं और शराब बिकवाते भी हैं. उन्होंने कहा कि मंत्रियों के संरक्षण के चलते सूबे में शराब बिक रहा है और इसमें पुलिस की भी मिलीभगत है. दिलीप राय ने कहा कि मंत्रियों के शराब पीने और बिकवाने की जांच होनी चाहिए और यह सरकार का काम है. विधानपार्षद ने कहा कि पंजाब और हरियाणा से शराब मंगायी जा रही है और इसमें पुलिस की सहभागिता है. उन्होंने कहा कि सरकार ने गरीबों, दलितों के लिए शराबबंदी लागू की थी लेकिन आज सबसे ज्यादा गरीब ही इस मामले में जेल में हैं. राजद नेता ने कहा कि सरकार के शराबबंदी कानून को उनके अधिकारी ही ठेंगा दिखा रहे हैं ऐसे में इस मामले में कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.  
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता