ब्रेकिंग
मुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..मुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..

आरजेडी एमएलसी का ट्रैप, सीबीआई का जाल, जीएसटी कमिश्नर और सुपरिटेंडेंट हुए बेहाल

PATNA:  आरजेडी एमएलसी का ट्रैप और सीबीआई के जाल ने एक घूसखोर अधिकारी को उसके चंगुल में फंसा दिया. एमएलसी के आटा मिल में हुई गड़बड़ियों को ठीक करने के एवज में सात लाख घूस मांगने वाले ज

FirstBihar
Admin
3 मिनट
PATNA:  आरजेडी एमएलसी का ट्रैप और सीबीआई के जाल ने एक घूसखोर अधिकारी को उसके चंगुल में फंसा दिया. एमएलसी के आटा मिल में हुई गड़बड़ियों को ठीक करने के एवज में सात लाख घूस मांगने वाले जीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर चंदन पांडेय और सुपरिटेंडेंट शोहराबुद्दीन को सीबीआई ने रंगे हाथों दबोच लिया. फिलहाल सीबीआई इन दोनों घूसखोर अधिकारियों के घरों पर छापेमारी कर इनके काले कारनामों की जानकारी जुटा रही है. एमएलसी के ट्रैप में फंसा घूसखोर कहते हैं न कि पाप का घड़ा फूटता जरुर है. कुछ ऐसा ही हुआ जीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर चंदन पांडेय के साथ. बड़े आराम से चंदन पांडेय राजद एमएलसी से घूस का सौदा करता है. खुद के साथ-साथ अपनी टीम को भी घूस की रकम मिले इसकी पूरी तैयारी करता है. घूसखोर चंदन पांडेय और एमएलसी की जो बातचीत रिकॉर्ड हुई है उसमें वो खुलेआम कह रहा है कि उसके साथ सात-आठ लोगों की टीम है. वो कहता है कि सबों के लिए व्यवस्था कीजिए तभी काम होगा. तय की डील चंदन पांडेय ने गलत काम को सही करने के लिए बड़ा ही शॉर्टकट तरीका खोजा और एमएलसी सुबोध राय़ से डील की. लेकिन चंदन पांडेय को कहां पता था कि किस्मत भी उसके पीछे पड़ी है. भारतीय राजस्व सेवा के इस घूसखोर अधिकार की कारगुजारियों से तंग आकर सुबोध राय ने सीबीआई को इस बात की जानकारी दी. जानकारी के बाद सीबीआई ने अपना जाल बिछाया और विशेष तरीकों और तकनीकों से लैस एक शर्ट सरोज राय को पहनाई और उसे घूसखोर अधिकारी के पास भेजा. सीबीआई ने एमएलसी को पहनाई विशेष शर्ट राजद एमएलसी ने बड़े आराम से चंदन पांडेय से बात की और उससे मामले की डील को लेकर पूरी बात की. सारी बातों से अनजान इस घूसखोर अधिकारी ने एमएलसी से जमकर सौदा किया और मामले को रफा दफा करने के लिए साढ़े तीन लाख में बात तय की. ये सारी बातें उस विशेष शर्ट में लगे माइक्रोफोन में रिकॉर्ड हो गयीं. आखिरकार सीबीआई ने घूसखोर अधिकारी चंदन पांडेय को पूरी तरह अपने जाल में फंसा लिया और सारे सबूतों के बाद चंदन पांडेय को रंगे हाथों दबोच लिया. छापेमारी के बाद सीबीआई ने विधायक सुबोध राय से वो शर्ट अपने कब्जे में ले लिया जिसे पहनाकर उसने सुबोध राय को अधिकारी के पास भेजा था.    
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता