ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

मूसलाधार बारिश के बीच एक्शन मोड में तेजस्वी, राघोपुर पहुंच दर्जनों लोगों को दिलायी पार्टी की सदस्यता

PATNA: दिल्ली से वापस पटना पहुंचने के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव खासे एक्टिव हैं. पटना पहुंचने के दूसरे ही दिन उन्होंने पटना जंक्शन पर दूध मंडी को तोड़े जाने को लेकर जबर्दस्त राजनीतिक

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA: दिल्ली से वापस पटना पहुंचने के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव खासे एक्टिव हैं. पटना पहुंचने के दूसरे ही दिन उन्होंने पटना जंक्शन पर दूध मंडी को तोड़े जाने को लेकर जबर्दस्त राजनीतिक बवाल खड़ा किया. जहां तेजस्वी ने भारी बारिश के बीच दूध मंडी तोड़े जाने के खिलाफ अपनी पार्टी के विधायकों के साथ धरना दिया. घंटों धरने पर बैठे तेजस्वी ने उसी दिन अपनी भविष्य की राजनीति को लेकर इरादे साफ कर दिए थे. शुक्रवार को तेजस्वी यादव अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर पहुंचे जहां उन्होंने पार्टी की तरफ से चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में शामिल हुए और इसकी प्रगति जानी. इस दौरान तेजस्वी यादव ने राघोपुर के बिदुपुर प्रखंड में दर्जनों लोगों को राजद की सदस्यता दिलायी. बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद तेजस्वी राजनीतिक सीन से अचानक गायब हो गए थे और इस दौरान उन्होंने पार्टी की तरफ से आयोजित बड़े कार्यक्रमों में भी हिस्सा नहीं लिया था. इस बात को लेकर पार्टी के अंदर भी विरोध के काफी आवाज भी उठे थे. गणेश सम्राट की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता