ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

दानापुर में मरीज के परिजनों ने दारोगा को पीटा, देखें LIVE VIDEO.....

DANAPUR:  बड़ी खबर दानापुर से जहां एक दारोगा की जमकर पिटाई कर दी गई. नाराज लोगों ने दारोगा की वर्दी तक फाड़ दी. दरअसल शहर के निजी नर्सिंग होम में एक महिला की मौत के बाद परिजन हंगामा क

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DANAPUR:  बड़ी खबर दानापुर से जहां एक दारोगा की जमकर पिटाई कर दी गई. नाराज लोगों ने दारोगा की वर्दी तक फाड़ दी. दरअसल शहर के निजी नर्सिंग होम में एक महिला की मौत के बाद परिजन हंगामा कर रहे थे और उसी हंगाम को शांत करने  दारोगा साहब नर्सिंग होम गए हुए थे. हालांकि दारोगा साहब लोगों को तो समझा नहीं पाए उल्टे मरीज के परिजनों ने उनकी ही पिटाई कर वर्दी फाड़ दी. बताया जा रहा है कि एक महिला को दुर्घटना के बाद नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था जहां डॉक्टरों की लापरवाही के चलते महिला मरीज के पेट में कैंची छूट गई. बाद में दोबारा महिला की हालत खराब होने के बाद उसे पीएमसीएच में भर्ती कराया गया जहां ऑपरेशन के बाद भी महिला को बचाया नहीं जा सका और उसकी मौत हो गई. इसी बात से नाराज महिला के परिजनों ने दानापुर के नर्सिंग होम में जमकर  हंगामा मचाया. इसी हंगामे को शांत करने दारोगा साहब वहां पहुंचे थे...देखिए दारोगा साहब की पिटाई का LIVE VIDEO… https://youtu.be/fn-GfRKCxa4 दानापुर से पंकज की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता