ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

CFMS के कारण शिक्षकों के वेतन भुगतान में परेशानी, आरके महाजन ने वित्त विभाग के प्रधान सचिव को लिखा पत्र

PATNA : राज्य सरकार द्वारा सरकारी कर्मियों को CFMS के माध्यम से वेतन भुगतान कराए जाने के फैसले के बाद राज्य कर्मियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। CFMS में आ रही कठिनाईयों के कारण समय पर व

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : राज्य सरकार द्वारा सरकारी कर्मियों को CFMS के माध्यम से वेतन भुगतान कराए जाने के फैसले के बाद राज्य कर्मियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। CFMS में आ रही कठिनाईयों के कारण समय पर वेतन का भुगतान नहीं हो रहा है। इसे देखते हुए शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आर के महाजन ने वित्त विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिखा है। वित्त विभाग के प्रधान सचिव को लिखे गए पत्र में आर के महाजन ने CFMS के माध्यम से वेतन भुगतान में आ रही कठिनाइयों को दूर करने का आग्रह किया है। महाजन ने इसके लिए कुल 9 बिंदुओं का जिक्र करते हुए उसमें सुधार करने की बात लिखी है। शिक्षा विभाग को अपने कर्मियों के बेसिक पे का कॉलम फ्रीज होने के कारण वेतन में संशोधन का विकल्प नहीं मिल पा रहा। इसी तरह एचआरए रेट में डाटा फ्रीज होने के कारण भी कठिनाई आ रही है। 14 अगस्त को आर के महाजन की तरफ से लिखे गए इस पत्र में कहा गया है कि शिक्षा विभाग के कर्मियों को CFMS में खुद से डबल इंक्रीमेंट शो कर रहा है। सबसे बड़ी परेशानी इस बात को लेकर है कि बिल विदाउट इंक्रीमेंट बन जाने के बाद उसे कैंसिल करने का ऑप्शन नहीं मिल पा रहा।
रिपोर्टिंग
3

रिपोर्टर

3

FirstBihar संवाददाता