ब्रेकिंग
गांजा पीने से मना करने पर पिता को मारी गोली, पिस्टल के बट से बेटे का फोड़ा सिर, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा ✦पटना DTO ने ई-चालान पेंडिंग रहने के बाद भी झारखंड के लिए दे दिया NOC, 1st Bihar के खुलासे के बाद 'कमिश्नर' ने NIC के अफसर से पूछा 'शो-कॉज', जिला परिवहन पदाधिकारी भी सवालों के घेरे में✦बिहार की ओर तेजी से बढ़ रहा तूफान ‘अकवान’, इन जिलों में मंडरा रहा बड़ा खतरा; IMD ने जारी किया नया अलर्ट✦नकली दवाओं पर बिहार सरकार का एक्शन! : पटना के GM रोड दवा मंडी में औषधि विभाग की रेड✦'जब हमारी गोली लगेगी ना...' सैफ अली खान को जान से मारने की मिली धमकी✦गांजा पीने से मना करने पर पिता को मारी गोली, पिस्टल के बट से बेटे का फोड़ा सिर, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा ✦पटना DTO ने ई-चालान पेंडिंग रहने के बाद भी झारखंड के लिए दे दिया NOC, 1st Bihar के खुलासे के बाद 'कमिश्नर' ने NIC के अफसर से पूछा 'शो-कॉज', जिला परिवहन पदाधिकारी भी सवालों के घेरे में✦बिहार की ओर तेजी से बढ़ रहा तूफान ‘अकवान’, इन जिलों में मंडरा रहा बड़ा खतरा; IMD ने जारी किया नया अलर्ट✦नकली दवाओं पर बिहार सरकार का एक्शन! : पटना के GM रोड दवा मंडी में औषधि विभाग की रेड✦'जब हमारी गोली लगेगी ना...' सैफ अली खान को जान से मारने की मिली धमकी

24 अगस्त को दिल्ली एयरपोर्ट के VIP लॉन्ज में अनंत VS पुलिस की पूरी कहानी जानिए, विधायक ने सबके समाने कहा- जो कहा वो किया

DESK : मोकामा विधायक अनंत सिंह फिलहाल 30 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल में रहेंगे. विधायक को दिल्ली से पटना और बाढ़ कोर्ट तक पेश करने की पुलिस की सारी कवायद सबने देखी.लेकिन अनं

FirstBihar
Admin
3 मिनट
DESK : मोकामा विधायक अनंत सिंह फिलहाल 30 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल में रहेंगे. विधायक को दिल्ली से पटना और बाढ़ कोर्ट तक पेश करने की पुलिस की सारी कवायद सबने देखी.लेकिन अनंत के साथ दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर रात भर क्या क्या हुआ ये बात बहुत कम ही लोग जानते हैं. रात भर एयरपोर्ट पर अनंत से हुई पूछताछ पटना लाने से पहले 24 अगस्त को पटना पुलिस की टीम दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 के वीआईपी लॉन्ज में उनसे पूछताछ करती रही. सूत्र के मुताबिक अनंत सिंह की तबियत खराब चल रही है. उन्हें फीवर है. उन्होंने साकेत कोर्ट में फ्लू के इलाज का ब्यौरा भी सौंपा था. पुलिस अधिकारियों के सामने कहा- जो कहा वो किया दिल्ली एयरपोर्ट पर अनंत सिंह से जब पटना पुलिस की सीनियर अधिकारियों ने पूछताछ शुरु की तो अनंत सिंह ने अपने अंदाज में कहना शुरू किया. अनंत सिंह ने साफ कहा कि जो वीडियो में कहा वही किया. कोर्ट पर भरोसा है इसलिए कोर्ट में सरेंडर किया. UAPA एक्ट को समझने आया था दिल्ली अनंत सिंह ने दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 के वीआईपी लौंज में पुलिस को 17 अगस्त से लेकर अब तक की कहानी बताई. अनंत सिंह ने कहा कि मैं अपने आवास से 17 अगस्त को निकल गया था लाइन होटल में खाना खाया वहीं से वीडियो बनवाकर जारी किया. मैं वीडियो के जरिय अपनी बात लोगों तक रखना चाहता था. अनंत सिंह ने कहा कि मैं UAPA एक्ट को समझना चाहता था इसलिए दिल्ली आए पता करने. मन दब है बाद में पूछिहा खबर के मुताबिक पटना पुलिस की टीम को लीड कर रही हैं IPS अधिकारी ने जब अनंत सिंह से पूछा कि इतने दिनों में दिल्ली और नोएडा में कहां-कहां रहे? इस सवाल पर अनंत सिंह खामोश हो गए और बोले अभी मन दब हो, बोखार नियन लग रहलो हें, बाद में पूछिहा ने.
रिपोर्टिंग
2

रिपोर्टर

2

FirstBihar संवाददाता