ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

वांटेड भूषण सिंह पर टूटी पुलिस की कुम्भकर्णी नींद, कार्रवाई का रटा रटाया राग अलापा

PATNA: पुलिस को खुली चुनौती देकर विधायक अनंत सिंह के साथ पटेल भवन पहुंचे कुख्यात अपराधी भूषण सिंह पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार हो गया लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी. इस लापरवाही

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA: पुलिस को खुली चुनौती देकर विधायक अनंत सिंह के साथ पटेल भवन पहुंचे कुख्यात अपराधी भूषण सिंह पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार हो गया लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी. इस लापरवाही के बाद जब पुलिस की किरकिरी हुई तो अब पुलिस की नींद खुली है. ग्रामीण एसपी ने अब इस मामले की जांच कराने के बाद कार्रवाई की बात कही है. https://www.youtube.com/watch?v=6kLL2-TBOXs राजधानी की पुलिस कितनी एक्टिव है इसका अंदाजा तो आपको लग ही गया होगा. सामने अपराधी आता है जिसके खिलाफ पुलिस में मामले दर्ज हैं, वो आराम से अपने आका के साथ निकल भी जाता है और पुलिस को पता भी नहीं चलता है. बाहुबली विधायक अनंत सिंह अपने आवाज की जांच कराने पटेल भवन पहुंचते हैं. उनके साथ उनके गुर्गे भी पहुंचते हैं पुलिस के सामने यह सारा खेल होता है और पुलिस को पता तक नहीं चलता है कि उनके सामने से ही आरोपी आराम से निकल गया और वो उसे पकड़ नहीं सकी. अब जब इस मामले में पुलिस की फजीहत हुई तो पुलिस की आंखे खुली हैं. ग्रामीण एसपी कान्तेश कुमार मिश्र से जब मीडिया ने पुलिस की लापरवाही को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच की जा रही है और उसके बाद कार्रवाई की जाएगी. पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता