ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पटना के मौर्या लोक में भारी हंगामा, आयुक्त के ऑफिस का घेराव कर सफाईकर्मियों ने मचाया बवाल, मंगलवार को CM आवास का करेंगे घेराव

PATNA : पटना नगर निगम के सफाईकर्मियों ने समय पर वेतन भुगतान नहीं करने को लेकर हमकर बवाल मचाया. आयुक्त के ऑफिस का घेराव कर नारेबाजी कर रहे सफाईकर्मियों ने मौर्या लोक में भारी ह

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पटना नगर निगम के सफाईकर्मियों ने समय पर वेतन भुगतान नहीं करने को लेकर हमकर बवाल मचाया. आयुक्त के ऑफिस का घेराव कर नारेबाजी कर रहे सफाईकर्मियों ने मौर्या लोक में भारी हंगामा मचाया. बकाये वेतन को लेकर निगम के सफाईकर्मियों में काफी आक्रोश देखा गया. उनका कहना है कि समय पर पैसे नहीं मिलने के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. 

24 सितंबर को सीएम आवास का करेंगे घेराव
निगम के सफाईकर्मियों 24 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे. पटना नगर निगम के सफाईकर्मियों ने बताया कि बकाया वेतन और अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर जाने का निर्णय पहले से ही किया गया है. सफाई और वॉटर बोर्ड कर्मियों के इस फैसले से माना जा रहा है कि व्यवस्था पर इसका काफी असर पडेगा.

27 सितंबर से हड़ताल पर जायेंगे सफाई और वॉटर बोर्ड कर्मी
पटना नगर निगम के कर्मचारियों ने 27 सितंबर से हड़ताल पर जाने का फैसला किया है. निगम के चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ ने हड़ताल पर जाने का एलान किया है. पटना नगर निगम के चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ के सदस्यों ने बताया कि बकाया वेतन और अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया है.  निगम के लगभग 5 हजार सफाई और वॉटर बोर्ड कर्मी हड़ताल पर रहेंगे.