ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

दानापुर कोर्ट परिसर में पुलिस की हत्या मामले में कोर्ट का मुंशी अरेस्ट, अनवर ने ही अपराधियों को दी थी पिस्टल

PATNA : दानापुर कोर्ट में सरेआम पुलिस पर फायरिंग मामले में पुलिस को कामयाबी मिली है. पुलिस ने कोर्ट में काम करने वाले मंशी को हिरासत में लिया गया है. खबर के मुताबिक मंशी का नाम अनवर

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : दानापुर कोर्ट में सरेआम पुलिस पर फायरिंग मामले में पुलिस को कामयाबी मिली है. पुलिस ने कोर्ट में काम करने वाले मंशी को हिरासत में लिया गया है. खबर के मुताबिक मंशी का नाम अनवर बताया जा रहा है. अनवर को पुलिस की विशेष टीम ने हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि दानापुर कोर्ट में सरेआम मिराज को छुड़ाने के लिए जिस पिस्टल से फायरिंग हुई थी वो पिस्टल हिरासत में लिए गए मंशी अनवर का है. पुलिस अब अनवर से लगातार पूछताछ कर रही है. आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले बेऊर जेल से दानापुर व्यवहार न्यायालय में पेशी पर आए वाहन लुटेरा मिराज उर्फ रिंकू को उसके साथियों ने भगाने की कोशिश की थी. इस दौरान पुलिस अभिरक्षा से हथकड़ी समेत भाग कर कोर्ट गेट पर पहुंचे बंदी व उसके साथियों ने गोली मारकर पीछा कर रहे कोर्ट गार्ड प्रभाकर राज (35) की हत्या कर दी. चंदन तिवारी की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
2

रिपोर्टर

2

FirstBihar संवाददाता