ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

संघ पदाधिकारियों की जासूसी का मामला, सीएम नीतीश ने मुख्य सचिव और डीजीपी को बुलाया

PATNA : संघ और उसके सहयोगी संगठनों के पदाधिकारियों के जासूसी मामले में फजीहत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्य सचिव और डीजीपी को तलब किया है। मुख्यमंत्री आवास पहुंचे मुख्य सचिव

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : संघ और उसके सहयोगी संगठनों के पदाधिकारियों के जासूसी मामले में फजीहत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्य सचिव और डीजीपी को तलब किया है। मुख्यमंत्री आवास पहुंचे मुख्य सचिव और डीजीपी के साथ सीएम नीतीश ने बंद कमरे में बातचीत की है। इस मीटिंग में सीआईडी के एडीजी विनय कुमार भी मौजूद रहे हैं। संघ और उसके संगठनों के पदाधिकारियों के बारे में डिटेल्स इकट्ठा करने को लेकर स्पेशल ब्रांच के एसपी ने जो आदेश जारी किया था उस पर मुख्यमंत्री ने डीजीपी और मुख्य सचिव से बातचीत की है। हालांकि बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है लेकिन यह तय माना जा रहा है कि राज्य सरकार जल्द ही इस मामले में किसी के ऊपर कार्रवाई करने वाली है। सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सुपर 30 मूवी देखने के लिए जाना था लेकिन इस विवाद के बाद उनका कार्यक्रम बदल गया। हालांकि उनकी कैबिनेट के कई मंत्री रितिक रोशन की नई मूवी सुपर थर्टी का मजा लेने पहुंचे हैं। पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता