ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

AK 47 मामले को रफा दफा करने की गढ़ ली गई कहानी, वीडियो में दिखे आर्म्स को खिलौना बताने की हो रही तैयारी

DESK: दो- दो एके47 के साथ वायरल हुए वीडियो को रफा दफा करने की कहानी गढ़ ली गई है. हमारे सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस वीडियो में दिख रहे आर्म्स को खिलौना बंदूक बताने की तैयारी

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK: दो- दो एके47 के साथ वायरल हुए वीडियो को रफा दफा करने की कहानी गढ़ ली गई है. हमारे सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस वीडियो में दिख रहे आर्म्स को खिलौना बंदूक बताने की तैयारी की जा रही है. विवेका पहलवान के रहनुमाओं ने पूरी कहानी प्लॉट कर दी है.सूत्रों से आ रही जानकारी के मुताबिक एक रसूखदार के घर रची गई है यह कहानी. रसूखदार नेता के घर बना प्लान विश्वस्त सूत्रों की तरफ से मिल रही जानकारी के मुताबिक एक रसूखदार नेता के घर इस मामले को रफा दफा करने की कहानी तैयार की गई. चुंकि वीडियो में दिखाए दे रहे युवकों के चेहरे साफ हैं और उनकी पहचान भी उजागर हो गई है.यह साबित हो चुका है कि वो विवेका पहलवान के संबंधी हैं और घर भी विवेका पहलवान का है, लिहाजा इन तमाम बातों को ध्यान में रखकर मामले को दबाने की कहानी तैयार की गई है. AK 47 को खिलौना बताने की रची गई है कहानी वीडियो के आर्म्स को खिलौना बताया जाएगा. जानकार सूत्र बता रहे हैं कि जो कहानी तैयार की गई है उसके मुताबिक वीडियो में दिख रहे एके 47 को खिलौना बताया जाएगा. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने अबतक कोई छापेमारी नहीं की है. लिहाजा आर्म्स को छिपाने का भी भरपूर समय मिल गया है. अब किसी छापेमारी में उसकी बरामदगी की भी संभावना खत्म कर दी गई है, ऐसे में अगर पुलिस पूछताछ भी करती है तो उसे खिलौना हथियार बताकर वीडियो को कम उम्र के लड़कों की नादानी बता दिया जाएगा. विवेका पहलवान के कनेक्शन छिपे हुए नहीं हैं. लिहाजा  इस कहानी को मान लिए जाने की भी पूरी संभावना है.
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता