ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में मुस्लिम वोटरों पर बीजेपी की नजर, सामने आया सदस्यता अभियान का इनर प्लान

PATNA: बीजेपी ने 6 जुलाई से सदस्यता अभियान की शुरुआत की है. इस अभियान का मकसद सूबे में पार्टी की ताकत तो बढ़ाना ही है, साथ ही समाज के हरेक वर्गों तक पार्टी की पहुंच बढ़ानी है. पार्टी

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA: बीजेपी ने 6 जुलाई से सदस्यता अभियान की शुरुआत की है. इस अभियान का मकसद सूबे में पार्टी की ताकत तो बढ़ाना ही है, साथ ही समाज के हरेक वर्गों तक पार्टी की पहुंच बढ़ानी है. पार्टी का यह अभियान 11 अगस्त तक चलेगा जहां बीजेपी नए सदस्यों की तादाद में 20 फीसदी तक का इजाफा करना चाहती है. बीजेपी के इस सदस्यता अभियान का मकसद समाज के सभी वर्गों में पार्टी की पहुंच को बढ़ाना है. अभियान की शुरुआत होते ही पार्टी ने मुस्लिम समुदाय के कई लोगों को अपने साथ जोड़ा और शॉल देकर उन्हें पार्टी का सदस्य बनाया. पार्टी अपने सदस्यों की तादाद बढ़ाकर भविष्य की राजनीति पर नजरें गड़ाए हुए है. आम तौर पर अल्पसंख्यक समुदाय का रुझान बीजेपी की तरफ कम ही देखने को मिलता है. लेकिन पार्टी ने बड़ी तादाद में मुस्लिम समुदाय के लोगों को सदस्य बनाकर राजनीतिक जगत में एक मैसेज देने की कोशिश की है. बड़ी ही तामझाम से आयोजित पार्टी के इस समारोह में बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव ने कार्यक्रम में आए लोगों को एक मोबाइल नंबर दिया और उनसे उस मोबाइल नंबर पर कॉल करने की बात कही. भूपेंद्र यादव ने कहा कि बिहार में वर्तमान में बीजेपी सदस्यों की तादाद करीब एक करोड़ है और उन्होंने इसमें 20 फीसदी का इजाफा करने की बात कही.  
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता