ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बिहार के 9 जिलों में बाढ़ की मार, 18 लाख आबादी झेल रही आपदा

PATNA : बिहार के 9 जिले बाढ़ का कहर झेल रहे हैं सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 18 लाख आबादी इस आपदा का सामना कर रही है। सूबे के 9 जिलों के 55 प्रखंड के 352 पंचायत में बाढ़ का पानी घुस चुका

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : बिहार के 9 जिले बाढ़ का कहर झेल रहे हैं सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 18 लाख आबादी इस आपदा का सामना कर रही है। सूबे के 9 जिलों के 55 प्रखंड के 352 पंचायत में बाढ़ का पानी घुस चुका है। बाढ़ के कारण 4 लोगों की मौत हो गई है। अररिया में 2 और किशनगंज एवं शिवहर में 1-1 की मौत की आधिकारिक पुष्टि हुई है। नौ जिलों पर बाढ़ का कहर सरकारी आंकड़ों में बाढ़ से प्रभावित होने वाले लोगों की कुल तादाद 17 लाख 96 हजार 535 है। सरकार की तरफ से बाढ़ पीड़ितों के लिए 152 शिविर लगाए गए हैं जिनमें अबतक 45053 लोगो ने शरण ली है। सबसे ज्यादा बाढ़ राहत शिविर सीतामढ़ी में लगाए गए हैं। सीतामढ़ी के 100 शिविरों में 31 हजार प्रभावित लोगों ने ली शरण। बाढ़ पीड़ितों के लिए 151 सामुदायिक रसोई का इंतजाम किया गया है। लाखों की आबादी प्रभावित राहत और बचार के लिए NDRF और SDRF की 19 टीमें काम कर रही हैं। शिवहर के 4 प्रखंड के 18 पंचायत के 29 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। पूर्वी चंपारण के 6 प्रखंड के 16 पंचायत के 18 हजार लोग, मधुबनी के 9 प्रखंड के 47 पंचायत के 37400 लोग, अररिया के 8 प्रखंड के 83 पंचायत के 5 लाख लोग, किशनगंज के 5 प्रखंड के 40 पंचायत के 5185 लोग, सुपौल के 5 प्रखंड के 16 पंचायत के 20050 लोग, दरभंगा के 4 प्रखंड के 18 पंचायत के 25 हजार लोग, मुजफ्फरपुर के 2 प्रखंड के 9 पंचायत के 10 हजार लोग प्रभावित हैं। सीतामढ़ी में सबसे ज्यादा 11 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता