ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पुलिस कस्टडी में JDU नेता की मौत के बाद नालंदा में बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

PATNA : सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले में ही खाकी पर बदनुमा दाग लगा है. यहां पुलिस कस्टडी में जेडीयू नेता की मौत हो गई है. पुलिस कस्टडी में जेडीयू नेता की मौत की खबर ने सनसनी फैलाकर रख

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले में ही खाकी पर बदनुमा दाग लगा है. यहां पुलिस कस्टडी में जेडीयू नेता की मौत हो गई है. पुलिस कस्टडी में जेडीयू नेता की मौत की खबर ने सनसनी फैलाकर रख दी है. मौत के बाद सुलग उठा नालंदा जेडीयू नेता की पुलिस कस्टडी में मौत के बाद नालंदा सुलग उठा है. भारी बारिश के बाद भी लोग सड़कों पर उतर आए हैं. आक्रोशित लोगों ने नगरनौसा के समीप फतुहा बिहार शरीफ मार्ग पर आगजनी कर उसे जाम कर दिया.खबर के मुताबिक लोगों ने पुलिस पर पथराव किया है जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया है. लाठीचार्ज से भगदड़ की स्थिति बन गई है. क्या है पूरा मामला बताया जाता है कि गणेश रविदास जदयू महादलित प्रकोष्ठ का प्रखंड अध्यक्ष थे. नगरनौसा थाने की पुलिस ने एक लड़की के अपहरण के मामले में पूछताछ के लिए गणेश रविदास को हिरासत में लिया था. हालांकि गणेश रविदास अपहरण के मामले में आरोपित नहीं थे लेकिन बावजूद इसके पुलिस ने उनको पूछताछ के लिए बुलाया था. लेकिन पुलिस कस्टडी में गणेश रविदास की मौत हो गई. पुलिस खुद को बचाने के लिए इसे आत्महत्या बता रही है. पुलिस का कहना है कि गणेश रविदास में थाने की हाजत में खुदकुशी की है. गणेश रविदास सैदपुरा गांव निवासी देवनंदन रविदास के पुत्र थे. नालंदा से प्रणय राज की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
3

रिपोर्टर

3

FirstBihar संवाददाता