ब्रेकिंग
नेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लाननेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लान

पुलिस कस्टडी में मौत मामले में नप गए थाना प्रभारी और दारोगा, एसपी ने हिरासत में लेने का दिया आदेश

NALANDA : सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले में ही खाकी पर बदनुमा दाग लगा है. यहां पुलिस कस्टडी में जेडीयू नेता की मौत हो गई है. पुलिस कस्टडी में मौत का मामला इतना गरमा गया कि आक्रोशित लोग

FirstBihar
Admin
2 मिनट
NALANDA : सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले में ही खाकी पर बदनुमा दाग लगा है. यहां पुलिस कस्टडी में जेडीयू नेता की मौत हो गई है. पुलिस कस्टडी में मौत का मामला इतना गरमा गया कि आक्रोशित लोग सड़क पर उतर कर बवाल काटने लगे. पुलिस पर पथराव किया गया, पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया. थाना प्रभारी और एक दारोगा को सस्पेंड लेकिन मामले को बढ़ता देख एसपी ने नगरनौसा थाना प्रभारी और एक दारोगा को सस्पेंड कर दिया है. यही नहीं एसपी ने इन दोनों को हिरासत में लेने का आदेश भी दिया है. क्या है पूरा मामला बताया जाता है कि गणेश रविदास जदयू महादलित प्रकोष्ठ का प्रखंड अध्यक्ष थे. नगरनौसा थाने की पुलिस ने एक लड़की के अपहरण के मामले में पूछताछ के लिए गणेश रविदास को हिरासत में लिया था. हालांकि गणेश रविदास अपहरण के मामले में आरोपित नहीं थे लेकिन बावजूद इसके पुलिस ने उनको पूछताछ के लिए बुलाया था. लेकिन पुलिस कस्टडी में गणेश रविदास की मौत हो गई. पुलिस खुद को बचाने के लिए इसे आत्महत्या बता रही है. पुलिस का कहना है कि गणेश रविदास में थाने की हाजत में खुदकुशी की है. गणेश रविदास सैदपुरा गांव निवासी देवनंदन रविदास के पुत्र थे. नालंदा से प्रणय राज की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
2

रिपोर्टर

2

FirstBihar संवाददाता