ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

मुजफ्फरपुर में डिमांडेबल दामाद को पेड़ से बांधकर पीटा, पत्नी पर लगाया किसी और से बात करने का आरोप

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर इन दिनों चर्चे में है. यहां एक डिमांडेबल दामाद को लोगों ने जमकर पीटा है. मामला मुजफ्फरपुर के सुमेरा गांव का है. खबर के मुताबिक नटवरलाल नाम के शख्स को लड़की क

FirstBihar
Admin
2 मिनट
MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर इन दिनों चर्चे में है. यहां एक डिमांडेबल दामाद को लोगों ने जमकर पीटा है. मामला मुजफ्फरपुर के सुमेरा गांव का है. खबर के मुताबिक नटवरलाल नाम के शख्स को लड़की के घर वालों ने पेड़ से बांधकर पीटा. आरोप यह है कि नटरवलाल बार बार दहेज के लिए अपनी पत्नी से मारपीट करता था.सुमेरा गांव के रहने वाले अवधेश कुमार पर गांव वालों की मदद से अपने दामाद को पेड़ से बांध कर पीटने का आरोप है. वहीं ससुर ने कहा, 'दामाद हमेशा बेटी के साथ दहेज लाने के नाम पर मारपीट करता था. पंचायत में कई बार इस मुद्दे को उठाने के बाद भी दामाद अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहा था.' इसके बाद अवधेश की बेटी अपने पिता के पास आई और पति से तलाक लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दे दी.. अवधेश कुमार के अनुसार उनकी बेटी की शादी साल 2011 में वैशाली के रहने वाले नटवरलाल से हुई थी. 'पत्नी किसी और से करती थी बात' वहीं नटवरलाल ने ससुराल पक्ष के दावों को खारिज करते हुए अपनी पत्नी पर किसी दूसरे शख्स से फोन पर बातचीत करने का आरोप लगाया. जब उससे पूछा गया कि तलाक का केस चल रहा है तो वह ससुराल क्यों आया तब उसने कहा कि वो समझौता करने के लिए गया था लेकिन ससुर समेत परिवार के अन्य लोगों ने उसे पीटना शुरू कर दिया.
रिपोर्टिंग
2

रिपोर्टर

2

FirstBihar संवाददाता