ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

बारिश के बावजूद नहीं रुका AES से मौत का सिलसिला, SKMCH में 3 और मासूमों ने तोड़ा दम

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार से हो रही मासूमों की मौत का मुद्दा भले ही विधानसभा में गूंज रहा हो.. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष पड़ा हुआ हो.. राज

FirstBihar
Admin
2 मिनट
MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार से हो रही मासूमों की मौत का मुद्दा भले ही विधानसभा में गूंज रहा हो.. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष पड़ा हुआ हो.. राज्य सरकार की तरफ से भले ही लगातार यह दावे किए जा रहे हों कि चमकी बुखार से निपटने के लिए स्वास्थ्य महकमा हर मोर्चे पर तैयार है। लेकिन बावजूद इसके चमकी से मासूमों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में चमकी बुखार से पीड़ित बच्चों में से 3 की मौत बीती रात हो गई। बच्चों की मौत के साथ चमकी बुखार से मरने वाले बच्चों की संख्या 141 हो गई है। एसकेएमसीएच और केजरीवाल अस्पताल में अभी भी चमकी बुखार से पीड़ित कुल 376 बच्चे एडमिट हैं। चमकी बुखार से मासूमों की मौत के सवाल पर सरकार सदन के अंदर घिरी हुई है। सरकार की तरफ से लगातार के दावे किए जा रहे हैं कि मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य महकमा दिन रात काम कर रहा है लेकिन बावजूद इसके बच्चों की मौत का सिलसिला जारी है। पहले यह माना जा रहा था कि मानसून आने के बाद बारिश के साथ चमकी बुखार के मामलों में कमी आएगी लेकिन अब तक ऐसा नहीं हो सका है। मुजफ्फरपुर से सोनू शर्मा की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
2

रिपोर्टर

2

FirstBihar संवाददाता