ब्रेकिंग
बिहार की जेलों में बड़ा फेरबदल: 30 उपाधीक्षकों का तबादला, कई जेलों में नई तैनाती, देखिये पूरी लिस्टPMCH के प्रिंसिपल पर कार्रवाई से पहले निशांत ने कराई जासूसी, नौकरी छोड़ने का ऐलान करने वाले प्रिंसिपल को नहीं मिलेगा वीआरएस, होगी कड़ी कार्रवाईदो करोड़ की लूट की साजिश नाकाम, कैश डिलीवरी कंपनी का कर्मी निकला मास्टरमाइंड, तीन अपराधी गिरफ्तारअनुकंपा पर नौकरी पाने के लिए बेटे ने बाप की करवाई हत्या, 10 लाख की सुपारी देकर रची खौफनाक साजिशPMCH के पूर्व प्रिंसिपल पर होगा एक्शन!..डॉ. NP सिंह की PC के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए बनाई हाईलेवल कमिटीबिहार की जेलों में बड़ा फेरबदल: 30 उपाधीक्षकों का तबादला, कई जेलों में नई तैनाती, देखिये पूरी लिस्टPMCH के प्रिंसिपल पर कार्रवाई से पहले निशांत ने कराई जासूसी, नौकरी छोड़ने का ऐलान करने वाले प्रिंसिपल को नहीं मिलेगा वीआरएस, होगी कड़ी कार्रवाईदो करोड़ की लूट की साजिश नाकाम, कैश डिलीवरी कंपनी का कर्मी निकला मास्टरमाइंड, तीन अपराधी गिरफ्तारअनुकंपा पर नौकरी पाने के लिए बेटे ने बाप की करवाई हत्या, 10 लाख की सुपारी देकर रची खौफनाक साजिशPMCH के पूर्व प्रिंसिपल पर होगा एक्शन!..डॉ. NP सिंह की PC के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए बनाई हाईलेवल कमिटी

बेगूूसराय में ठेकेदार को स्कॉर्पियो से खींचकर मारी बैक टू बैक 7 गोली, मौके पर मौत

BEGUSARAI: बेगूसराय मे बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है. आए दिन अपराधी पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला जिले के मुफस्सिल थाना इलाके के म

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय मे बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है. आए दिन अपराधी पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए वारदात को अंजाम दे रहे हैं. 

ताजा मामला जिले के मुफस्सिल थाना इलाके के मोहनपुर गांव की है. जहां अपराधियों ने स्कॉर्पियो से खींचकर ठेकेदार को बैक टू बैक सात गोली मारी, जिससे मौके पर ही ठेकेदार की मौत हो गई.  

मृतक की पहचान नवीन सिंह के रुप में की गई है. नवीन रेलवे में ठेकेदारी लेने का काम करता था. खबर के मुताबिक ठेकेदार अपने कुछ साथियों के साथ गुरूवार को भोज खाने पास के ही गांव गया था. भोज खाकर लौटने के दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने मोहनपुर के पास स्कॉर्पियो से खींचकर ठेकेदार को बैक टू बैक सात गोली मारी और मौके से फरार हो गए. 

बताया जाता है कि नवीन भी अपराधी प्रवृत्ति का था. उसपर हत्या, रंगदारी और पुलिस टीम पर हमले सहित कई मामले दर्ज हैं. नवीन पर पिछले साल भी हमला किया गया था, जिसमें वह बाल-बाल बच गया था. घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुट गई है


रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता