ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

मायावती के भाई पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की बेनामी संपत्ति जब्त

DESK : यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती के भाई पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बड़ी कार्रवाई की है। आयकर विभाग की तरफ से की गई कार्रवाई में मायावती के भाई और उनकी पत्नी

FirstBihar
Admin
1 मिनट
DESK : यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती के भाई पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बड़ी कार्रवाई की है। आयकर विभाग की तरफ से की गई कार्रवाई में मायावती के भाई और उनकी पत्नी की बेनामी संपत्ति ज़ब्त की गई है। मायावती के भाई और बसपा के उपाध्यक्ष आनंद कुमार के एक बेनामी प्लॉट को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने जब्त किया है। दिल्ली से सटे नोएडा में स्थिति यह प्लॉट 28328 स्क्वायर मीटर का है। लगभग 7 एकड़ में फैले इस प्लॉट की कीमत तकरीबन 400 करोड़ रुपए बताई जा रही है। मायावती के भाई आनंद कुमार और उनकी पत्नी विचित्र लता के इस बेनामी प्लॉट को जब्त करने का आदेश आयकर विभाग की दिल्ली स्थित बेनामी निषेध इकाई बीपीयू ने 16 जुलाई को जारी किया था. जिसके बाद आयकर विभाग ने जब्ती की कार्रवाई की है।
रिपोर्टिंग
3

रिपोर्टर

3

FirstBihar संवाददाता