ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

पूर्व IPS अमिताभ दास को अनंत सिंह से है जान का खतरा, DGP को पत्र लिख मांगी सुरक्षा

PATNA: पूर्व आईपीएस अमिताभ दास को अपनी जान का खतरा सता रहा है. अमिताभ दास को डर है फरार विधायक अनंत सिंह उनकी हत्या करा सकते हैं. पूर्व आईपीएस ने अनंत सिंह से डरकर अपनी सुरक्षा की मां

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA: पूर्व आईपीएस अमिताभ दास को अपनी जान का खतरा सता रहा है. अमिताभ दास को डर है फरार विधायक अनंत सिंह उनकी हत्या करा सकते हैं. पूर्व आईपीएस ने अनंत सिंह से डरकर अपनी सुरक्षा की मांग की है. अमिताभ दास ने डीजीपी को लिखे पत्र में जान की सुरक्षा की खातिर डीजीपी से गुहार लगाई है. बता दें कि साल 2009 में ही आईपीएस अमिताभ दास ने अनंत सिंह के घर एके 47 होने की गोपनीय रिपोर्ट चुनाव अधिकारी को सौंपी थी. दरअसल पिछले दिनों ही बाहुबली विधायक अनंत सिंह के घर नदवां में हुई छापेमारी हुई थी और उनके आवास से एके 47 बरामद किया गया था. साथ ही पुलिस ने अनंत सिंह के आवास  की जांच के दौरान दो हैंड ग्रेनेड भी बरामद किया था. हथियार बरामदगी के बाद पटना पुलिस ने उनकी गिरफ्तार के लिए उनके आवास पर छापेमारी की थी लेकिन अनंत सिंह पुलिस के  आने से पहले ही आवासे से फरार हो चुके थे. फिलहाल पुलिस अनंत सिंह की गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर छापेमारी कर रही है.
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता