ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

मंगल बाबू आपको इस बोझ का अहसास नहीं हो सकता, नीतीश जी आप भी देख लीजिए अपने घर की तस्वीर

NALANDA: सूबे में स्वास्थ्य व्यवस्था के सुधारने के तमाम दावे. अस्पतालों की बेहतरी के लिए अनेक घोषणाएं. लेकिन हकीकत देखिए. तस्वीर सदर अस्पताल नालंदा की है. जो मानवता को झकझोरती हैं और

FirstBihar
Admin
2 मिनट
NALANDA: सूबे में स्वास्थ्य व्यवस्था के सुधारने के तमाम दावे. अस्पतालों की बेहतरी के लिए अनेक घोषणाएं. लेकिन हकीकत देखिए. तस्वीर सदर अस्पताल नालंदा की है. जो मानवता को झकझोरती हैं और सरकार की तमाम व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल उठाती हैं. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि नालंदा जिला सीएम नीतीश कुमार का गृह जिला है. हैरान करने वाली बात यह है कि यह जिला सीएम नीतीश कुमार का गृह जिला है. एक शख्स अपने बेटे की लाश को कंधे पर उठाकर इधर- उधर घूमता रहा. अस्पताल प्रबंधन से बेटे की लाश को घर जाने के लिए एंबुलेंस मुहैया कराने की गुहार लगाता रहा. लेकिन तमाम सरकारी दावों के बीच अस्पताल का हाल बेहद चौंकानाेवाली हैं. अस्पताल प्रबंधन ने शख्स को एंबुलेंस की सुविधा मुहैया नहीं करायी. जबकि किसी भी लाश को ले जाने के लिए मुफ्त में एंबुलेंस दिए जाने का प्रावधान है. न तो उस शख्स को अस्पताल प्रबंधन ने कोई सुविधा मुहैया करायी, और न ही कोई व्यवस्था की. आखिरकार यह पिता अपने बेटे के शव को अपने कंधे पर उठाकर उसे अंतिम यात्रा पर ले गया.
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता