ब्रेकिंग
प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्ष मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीप्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्ष मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्री

साकेत कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से पूछा-क्या अनंत सिंह के रसूखदार होने के कारण नहीं दे रही कोई जानकारी, कोर्ट रूम में हो रही विधायक से पूछताछ

DELHI: बाहुबली विधायक अनंत सिंह के सरेंडर के बाद दिल्ली के साकेत कोर्ट में होई वोल्टेज ड्रामा जारी है. अनंत सिंह के आपराधिक रिकार्ड के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिलने से नाराज कोर

FirstBihar
Admin
3 मिनट
DELHI: बाहुबली विधायक अनंत सिंह के सरेंडर के बाद दिल्ली के साकेत कोर्ट में होई वोल्टेज ड्रामा जारी है. अनंत सिंह के आपराधिक रिकार्ड के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिलने से नाराज कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को जमकर फटकार लगायी है. जज ने दिल्ली पुलिस से पूछा- क्या अनंत सिंह प्रभावशाली व्यक्ति हैं इसलिए दिल्ली पुलिस कोई जानकारी नहीं दे रही है. https://www.youtube.com/watch?v=Fma6EjEKNy0&t=4s दिल्ली पुलिस ने बिहार पुलिस को भेजी अनंत सिंह की तस्वीर दो बजे हुई पहली सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने कुछ समय मांगा था. तीन बजे मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट हारूण प्रताप की कोर्ट में फिर से मामले की सुनवाई शुरू हुई. जज ने पहला सवाल पूछा-क्या अनंत सिंह के खिलाफ जारी गैर जमानतीय वारंट की जानकारी मिली. पुलिस ने कहा-अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पायी है. दिल्ली में कोई मामला दर्ज नहीं है,बिहार पुलिस को अनंत सिंह की तस्वीर भेजी गयी है. दिल्ली पुलिस ने कहा कि वो बिहार पुलिस के लगातार संपर्क में है. जैसे ही जानकारी मिलेगी वैसे ही कोर्ट को सूचित किया जायेगा. बिफरे जज ने पुलिस को लगायी फटकार सुनवाई के दौरान ही दिल्ली पुलिस ने अनंत सिंह को हिरासत में लेने की अर्जी लगायी. जज हारूण प्रताप ने कहा कि पुलिस पहले अनंत के खिलाफ मामले की जानकारी दे. नाराज जज ने दिल्ली पुलिस को जमकर फटकार लगायी. कहा-क्या अनंत सिंह के प्रभावशाली व्यक्ति होने के कारण पुलिस कोई जानकारी नहीं दे रही है. क्या इसलिए ही जानकारी देने में देर की जा रही है. कोर्ट रूम में अनंत सिंह से पूछताछ जज ने ठोस जानकारी के बगैर अनंत सिंह को न्यायिक हिरासत या पुलिस कस्टडी में भेजने से इंकार कर दिया. इसके बाद दिल्ली पुलिस ने कोर्ट रूम में ही अनंत सिंह से पूछताछ करने की इजाजत मांगी. जज ने कोर्ट रूम में ही अनंत सिंह से आधा घंटे तक पूछताछ की इजाजत दी है. दिल्ली पुलिस के अधिकारी वहीं अनंत सिंह से पूछताछ कर उनके खिलाफ लगे आरोपों की जानकारी लेने में लगे हैं. पूछताछ के बाद फिर होगी सुनवाई अनंत सिंह से पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस कोर्ट को अपडेट देगी. उसके बाद कोर्ट तय करेगी कि अनंत सिंह को दिल्ली पुलिस की हिरासत में भेजा जाए या जेल भेजा जाए. वैसे दिल्ली पुलिस को उम्मीद है कि इस दौरान उसे बिहार पुलिस से भी अनंत सिंह के खिलाफ जारी वारंट की जानकारी मिल जायेगी. https://www.youtube.com/watch?v=eBUUXGeOMOI
रिपोर्टिंग
2

रिपोर्टर

2

FirstBihar संवाददाता