ब्रेकिंग
गांजा पीने से मना करने पर पिता को मारी गोली, पिस्टल के बट से बेटे का फोड़ा सिर, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा ✦पटना DTO ने ई-चालान पेंडिंग रहने के बाद भी झारखंड के लिए दे दिया NOC, 1st Bihar के खुलासे के बाद 'कमिश्नर' ने NIC के अफसर से पूछा 'शो-कॉज', जिला परिवहन पदाधिकारी भी सवालों के घेरे में✦बिहार की ओर तेजी से बढ़ रहा तूफान ‘अकवान’, इन जिलों में मंडरा रहा बड़ा खतरा; IMD ने जारी किया नया अलर्ट✦नकली दवाओं पर बिहार सरकार का एक्शन! : पटना के GM रोड दवा मंडी में औषधि विभाग की रेड✦'जब हमारी गोली लगेगी ना...' सैफ अली खान को जान से मारने की मिली धमकी✦गांजा पीने से मना करने पर पिता को मारी गोली, पिस्टल के बट से बेटे का फोड़ा सिर, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा ✦पटना DTO ने ई-चालान पेंडिंग रहने के बाद भी झारखंड के लिए दे दिया NOC, 1st Bihar के खुलासे के बाद 'कमिश्नर' ने NIC के अफसर से पूछा 'शो-कॉज', जिला परिवहन पदाधिकारी भी सवालों के घेरे में✦बिहार की ओर तेजी से बढ़ रहा तूफान ‘अकवान’, इन जिलों में मंडरा रहा बड़ा खतरा; IMD ने जारी किया नया अलर्ट✦नकली दवाओं पर बिहार सरकार का एक्शन! : पटना के GM रोड दवा मंडी में औषधि विभाग की रेड✦'जब हमारी गोली लगेगी ना...' सैफ अली खान को जान से मारने की मिली धमकी

मढौरा पुलिस मर्डर कांड: आरोपी जिला परिषद अध्यक्ष मीना अरुण को जेल, कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

CHHAPRA: मढौरा में पिछले दिनों दो पुलिसकर्मियों को शहीद किए जाने के मामले में जिला परिषद अध्यक्ष मीना अरुण को जेल भेज दिया गया है. कोर्ट ने इस मामले की आरोपी मीना अरुण को 14 दिनों की

FirstBihar
Admin
2 मिनट
CHHAPRA: मढौरा में पिछले दिनों दो पुलिसकर्मियों को शहीद किए जाने के मामले में जिला परिषद अध्यक्ष मीना अरुण को जेल भेज दिया गया है. कोर्ट ने इस मामले की आरोपी मीना अरुण को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. बता दें कि पुलिस ने इस मामले में कोर्ट में सरेंडर करने जा रही मीना अरुण को शहर के नगरपालिका चौक से गिरफ्तार कर लिया था. वहीं इस मामले के एक दूसरे आरोपी अभिषेक सिंह ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था. बता दें कि जिले में 20 अगस्त को मढ़ौरा में पिछले दिनों हुई मुठभेड़ में दो पुलिसवालों शहीद हो गए थे जबकि एक जवान अभी भी पटना के पीएमसीएच में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है. इस घटना में जिप अध्यक्ष मीना अरुण समेत कई लोगों को आरोपी बनाया गया था. घटनास्थल से मीणा अरुण का पिस्टल बरामद किया गया था. इस घटना के बाद डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने भी छपरा जाकर पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी और घटना में शामिल आरोपियों का जल्द पकड़ने का दावा किया था.
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता