ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

दागी पुलिसकर्मियों पर सख्त हुए सीएम नीतीश, कहा - सब फैसिलिटी के बाद काम नहीं किया तो गाज गिरेगी

PATNA : गृह विभाग के बजट पर विधानसभा में जवाब देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में स्मार्ट पुलिसिंग के लिए उठाए गए कदमों की विस्तार से जानकारी दी। नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : गृह विभाग के बजट पर विधानसभा में जवाब देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में स्मार्ट पुलिसिंग के लिए उठाए गए कदमों की विस्तार से जानकारी दी। नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में पुलिसकर्मियों को अत्याधुनिक हथियारों के साथ-साथ गाड़ी और थानों में हाईटेक सुविधाओं का इंतजाम किया जा रहा है। अगर इन सब के बावजूद भी पुलिसकर्मी आउटपुट नहीं देते हैं तो उन पर गाज गिरेगी। हाल के दिनों में दागी पुलिसकर्मियों पर की गई कार्रवाई को गिनवाते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में पुलिस मानवाधिकारों का उल्लंघन ना करें इसके लिए सभी थानों के हाजत सीसीटीवी कैमरों से लैस किए जायेंगे। महिला पुलिसकर्मियों की बड़ी संख्या को देखते हुए सभी थानों में शौचालय के निर्माण को सुनिश्चित किया जा रहा है। शौचालय निर्माण नहीं होने की स्थिति में उक्त स्थानों में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती नहीं की जाएगी। पुलिस के रवैए के कारण बिहार में शराबबंदी की हवा निकलने पर नीतीश कुमार ने साफ तौर पर कहा है कि शराब माफिया और पुलिस गठजोड़ से जुड़ी कोई भी सूचना तुरंत आईजी उत्पाद विभाग को की जा सकती है। ऐसे पुलिसकर्मियों को फील्ड में पोस्टिंग नहीं दी जाएगी जिनके खिलाफ कोई विभागीय जांच या किसी अन्य मामलों से जुड़ा आरोप लगा हो। पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता